Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur News67th Foundation Day of Revenue Collection Amin Union Celebrated with Cake Cutting and Honors
अमीन एकजुट रहें क्योंकि एकता से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती

अमीन एकजुट रहें क्योंकि एकता से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती

संक्षेप:

Shahjahnpur News - राजस्व संग्रह अमीन संघ का 67वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शर्मा और जिला अध्यक्ष जाहिद अली ने रिटायर्ड अमीनों को सम्मानित किया और अमीनों के हित के लिए एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। संघ का गठन 12 दिसंबर 1959 को शोषण के खिलाफ लड़ाई के लिए किया गया था।

Dec 22, 2025 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

राजस्व संग्रह अमीन संघ का 67 वां स्थापना दिवस केक काटने के साथ धूमधाम से मनाया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शर्मा व जिला अध्यक्ष जाहिद अली ने रिटायर्ड अमीनो को सम्मानित कर अमीन संघ के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। रविवार को तहसील सभागार में जिला अध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि एकता से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती है अमीनो को एकजुट रहने की जरूरत हैं। अमीनो का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी का शोषण कहीं भी होता है तो तत्काल पदाधिकारियों को उसकी जानकारी दें। प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश में संग्रह अमीनों का शोषण होने लगा था तो 12 दिसंबर 1959 में संघ का निर्माण किया गया था और आज के ही दिन संघ को रजिस्टर्ड कराया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि संघ की स्थापना करने का एकमात्र लक्ष्य है कि किसी भी अमीन का किसी भी तरह से कोई शोषण न कर सके। एसडीएम सदानंद सरोज, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पटेल व जिला अध्यक्ष जाहिद अली ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर रिटायर्ड संग्रह अमीनों को सम्मानित किया। इस दौरान जिला मंत्री अजय मिश्रा, तहसील अध्यक्ष अरविंद सिंह, सौरभ त्रिपाठी, अरविंद सिंह, हाकिम सिंह, प्रदीप गुप्ता, अवधेश कुमार, सादान अली, सतीश कुमार सिंह, नरेश चंद्र, दीप कमल तिवारी, अनिल कुमार, धन सिंह आदि मौजूद रहे।