ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरलोकसभा चुनाव 2019 : शाहजहांपुर में 26 हजार लोग पाबंद

लोकसभा चुनाव 2019 : शाहजहांपुर में 26 हजार लोग पाबंद

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। अपराधिक प्रवृति के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। आचार संहिता के लगने से अब तक करीब 26 हजार लोगों को पाबंद किया जा चुका...

लोकसभा चुनाव 2019 : शाहजहांपुर में 26 हजार लोग पाबंद
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 19 Apr 2019 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। अपराधिक प्रवृति के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। आचार संहिता के लगने से अब तक करीब 26 हजार लोगों को पाबंद किया जा चुका है। करीब 250 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। 79 लोगों को जिलाबदर किया गया, जिसमें पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, करीब एक हजार लोगों पर 110 जी की कार्रवाई की गई है।

लोकसभा चुनाव 2019 : गांव से शहर आकर बने बड़े नेता अब याद नहीं रही अपनी माटी

डीएम-एसपी बोले: क्षेत्र में रहे सजग

डीएम अमृत त्रिपाठी-एसपी डा. एस चनप्पा रोजाना बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। थानों पर मीटिंग कर पोलिंग पार्टियों के रूट के विषय में जानकारी कर रहे हैं। डीएम-एसपी ने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को कहा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सौ फिसदी प्रयास करने को कहा। डीएम-एसपी ने हिदायत दी। कहा कि क्षेत्रों में पैनी निगाह बनाए रखें। संदिग्ध गतिविधियों को गंभीरता से लें। अपने क्षेत्र में सजग रहें। लोगों से संपर्क में रहकर चुनावी गतिविधियों पर निगाह रखें। चुनाव आयोग का सख्ती से शत प्रतिशत पालन करें। अपने उच्चाधिकारियों के निर्देशों को भी गंभीरता से लें। कहा कि अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर निगाह रखें। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटे। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करें। वहीं, गुरुवार की शाम डीएम-एसपी ने निगोही और पुवायां थाने का निरीक्षण किया। चौकीदारों से बातचीत की। थानाध्यक्षों से अपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हत कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2019 : अपना बहुमूल्य वोट नहीं दिया तो बर्बाद हो जाएंगे करोड़ों रुपये

अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गईं

अपराध की रोकथाम के लिए एसपी डा. एस चनप्पा ने धरपकड़ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत करीब 13अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गईं। अवैध शस्त्र व उनको बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। वहीं, अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी अभियान जारी है। हजारों लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें