Shahjahnpur News: घर की कहासुनी से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: खुटार के एक गांव में, 22 वर्षीय युवती ने घर में मामूली कहासुनी के बाद आत्महत्या कर ली। युवती की शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन ससुराल में अनबन के चलते वह मायके में रह रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच कर रही है।

Shahjahnpur News: घर की कहासुनी से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती ने घर में हुई मामूली कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां की नजर जब युवती पर पड़ी तो वह फंदे से लटकी हुई थी। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारा। बताया गया कि युवती की शादी करीब दो वर्ष पहले फर्रुखाबाद जनपद में हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष से अनबन के चलते वह लंबे समय से मायके में रह रही थी। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की सूचना अभी थाने को नहीं मिली है।

सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।