ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरकार्यशाला में भाग लेने 200 किसान भरतपुर पहुंचे

कार्यशाला में भाग लेने 200 किसान भरतपुर पहुंचे

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की 6 दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए शाहजहांपुर से 200 गोप्रेमी कृषकों का जत्था भरतपुर रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व लोक भारती के क्षेत्र प्रमुख संजय उपाध्याय एवं ब्रज...

कार्यशाला में भाग लेने 200 किसान भरतपुर पहुंचे
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 27 Sep 2019 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की 6 दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए शाहजहांपुर से 200 गोप्रेमी कृषकों का जत्था भरतपुर रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व लोक भारती के क्षेत्र प्रमुख संजय उपाध्याय एवं ब्रज प्रांत के सह सयोजक श्याम नारायण कर रहे हैं।

किसानों को क़ो भरतपुर रवाना करने से पहले लोकभारती के ब्रज प्रान्त के जल एवं नदी संरक्षण संयोजक डा. विजय पाठक ने कहा कि गो आधारित शून्य लागत खेती अपनाना वर्तमान में आवश्यकता बन गयी है। रासायनिक खाद जवं कीटनाशकों के प्रयोग से जल एवं अनाज दूषित हो रहे हैं। रासायनिक खाद के प्रयोग से जमीन में कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा काफी गिर गयी है।

धरती की बारिश के जल को सोखने की क्षमता काफी प्रभावित हुई है। परिणामस्वरूप वाटर लेवल खतरनाक स्तर तक गिर गया है। गोआधारित खेती में लागत अत्यंत कम एवं उपज अधिक है, साथ ही रासायनिक प्रदूषण रहित जल एवं अनाज लोगों को उपलब्ध हो सकेगा। इसकी तकनीक को सीखकर जनपद के किसान आदर्श मार्गदर्शक का कार्य करेंगे। कहा कि शाहजहांपुर को गोआधारित खेती जल संरक्षण एवं नदी संरक्षण में आदर्श जिला बनाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें