बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
Shahjahnpur News - भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर शाहजहांपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अंबेडकर पार्क में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापौर अर्चना वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद किया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भारत रत्न, संविधान निर्माता परम श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शाहजहांपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। गड़ी गाडीपुरा स्थित अंबेडकर पार्क में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर अर्चना वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में हनुमत धाम मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, लाल सिंह यादव, संतोष गुप्ता, एकाग्र द्विवेदी, प्रशांत मिश्रा, रूपम मौर्य, जोतराम, अतुल कुमार, संजीव कुमार, विपिन, सुभाष जोहर, राजकुमार, कालीचरण, सोनू समेत अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस
दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा समाज को दिए गए अधिकारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


