कनाडा की लवर को गिफ्ट के लिए पहुंचा PNB बैंक लूटने, आशिकी में बुरा फंसा 3 गर्लफ्रेंड वाला शाहिद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

3 गर्लफ्रेंड वाला शाहिद आशिकी में बुरा फंस गया। कनाडा की लवर को गिफ्ट के लिए शाहिद ने बैंक में ही लूट का प्लान बना दिया। पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़ दिया। हालांकि युवक बैंक के लॉकरों को तोड़ने में सफल नहीं रहा। सोमवार की सुबह बैंक के मेनगेट का ताला व चैनल टूटा देख हड़कम्प मच गया।

कनाडा की लवर को गिफ्ट के लिए पहुंचा PNB बैंक लूटने, आशिकी में बुरा फंसा 3 गर्लफ्रेंड वाला शाहिद

बाराबंकी में कनाडाई युवती से प्रेम करने के दौरान उसे महंगा उपहार देने को लेकर 3 गर्लफ्रेंड वाला शाहिद ने बैंक में ही लूट का प्लान बना दिया। रविवार की रात को उसने शहर के बीच स्थित इंदिरा मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़ दिया। हालांकि युवक बैंक के लॉकरों को तोड़ने में सफल नहीं रहा। सोमवार की सुबह बैंक के मेनगेट का ताला व चैनल टूटा देख हड़कम्प मच गया। चोरी की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी अचम्भित रह गए। आनन-फानन हर पहलुओं से जांच हुई। आसपास से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नगर कोतवाली में शहर के बीच स्थित इंदिरा मार्केट की पहली मंजिल पर पंजाब नेशनल बैंक संचालित है। सोमवार की सुबह पांच दिन बाद की छुट्टी के बाद जब बैंक कर्मचारी पहुंचे तो बैंक के मुख्य गेट का चैनल व और उसके आगे का लोहे की जाली का दरवाजा टूटा देख कर हतप्रभ रह गए। कर्मियों ने घटना की सूचना बैंक शाखा प्रबंधक सोनू दीक्षित को दी। इस सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। बैंक में चोर ने अंदर रखे बक्से का ताला तोड़ा। इसके साथ ही सीसीटीवी के तार को भी काट दिया। कैमरों से भी छेड़छाड़ की। चोरों ने दो अलमारियों के लॉक को तोड़ने का भी प्रयास किया। बैंक में रखी तिजोरी को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। नगर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी के अलावा सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, सीओ सदर हर्षित चौहान, एएसपी उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेसिंक टीम के साथ डाग स्क्वायड की टीम भी जांच के बुलाई गई। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि चोर ने चोरी का प्रयास किया लेकिन कुछ भी ले जा पाने में असफल रहा।

सीसीटीवी से मिला सुराग: एएसपी उत्तरी सीएन सिन्हा ने घटना के खुलासा के लिए सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी व सीओ सदर हर्षित चौहान के नेतृत्व में चार टीमें गठित की। टीमों ने बैंक व आसपास लगे 70 सीसीटीवी से फुटेज निकाली। टीम ने सभी सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा। इसमें 31 अक्टूबर की रात एक युवक बैंक की ओर जाता दिखा। टेक्निकल एप के माध्यम से युवक के चेहरे का साफ किया तो उसका पूरा चेहरा स्पष्ट नजर आने लगा। टीम ने इस युवक की फोटो की मिलान त्रिनेत्र एप पर की तो इसकी पहचान शाहिद खान उर्फ अब्दुल समद पुत्र स्व. फिरोज खान निवासी मोहल्ला बेगमगंज थाना कोतवाली नगर के रूप में हो गई। इस पर नगर कोतवाली में पहले से चोरी के तीन केस दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी की पहचान होते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

कनाडाई प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए तोड़ा था ताला : पकड़े गए आरोपी शाहिद खान ने बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड हैं। इनमें से एक इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी जो कनाडा में रहती है। चैटिंग के माध्यम से दोनों में प्रेम सम्बन्ध हो गये। उसे इम्प्रेस करने के लिए महंगे उपहार देने के लिए अधिक रुपए की जरूरत थी। 30 अक्टूबर को उसने बैंक के बाहर दुकान पर बैठ कर रेकी की थी। बैंक में अधिक रुपये होने पर उसने 31 अक्टूबर की रात को बैंक में ताले को तोड़ने का प्रयास किया गया। ताला न टूटने पर ग्राइंडर का प्रयोग किया गया किन्तु असफल रहा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकनाडाई लवर को गिफ्ट के लिए पहुंचा बैंक लूटने, बुरा फंसा 3 गर्लफ्रेंड वाला शाहिद