न्यूड कॉल से ब्‍लैकमेलिंग वाले सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत नौ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

न्यूड कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले सेक्सटार्शन गिरोह का वेस्ट जोन की साइबर सेल और कल्याणपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह में शामिल महिला समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा।

न्यूड कॉल से ब्‍लैकमेलिंग वाले सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत नौ गिरफ्तार

Sextortion gang busted: व्हॉट्सएप पर न्यूड कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले सेक्सटार्शन गिरोह का वेस्ट जोन की साइबर सेल और कल्याणपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह में शामिल महिला समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा। गिरोह ने सहारनपुर की महिला के नाम देहरादून में फर्जी खाता खोल रखा था। जिसमें दो माह के अंदर 16 लाख रुपये विभन्न खातों से आए थे। पुलिस ने खाता फ्रीज करा दिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कल्याणपुर थाने में एक पीड़ित ने सेक्सटार्शन के जरिये ब्लैकमेलिंग कर 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना शुरू कर कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लिया। उक्त नंबर अर्मापुर नहर के पास ऐक्टिव मिले। शनिवार सुबह पुलिस ने गैंग को नहर के पास से धर दबोचा।

आरोपितों की पहचान सचेंडी के गणेशपुर निवासी गजेंद्र सिंह, अनुज सिंह, पंकज, जनपद फतेहपुर के मीरपुर निवासी राहुल सिंह, भगवानपुर के दीपक कुमार, रिंकू, मलवा चंदन, प्रेमनगर इंद्रजीत सिंह व उसकी पत्नी संध्या के रूप में हुई। इनके पास से 14 मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, तीन बाइकें व 2840 रुपये नगद बरामद हुए।

संध्या वीडियो कॉल कर करती थी रिकॉर्ड

डीसीपी के मुताबिक संध्या लोगों को व्हॉट्सएप पर न्यूड वीडियो कॉल करती थी। जब सामने वाला शख्स फोन उठाता था तो वीडियो को रिकॉर्ड करने के साथ स्क्रीनशॉट ले लेती थी। फिर यहां से ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता था। गिरोह के अन्य गुर्गे पीड़ित को कभी पुलिस तो कभी जांच एजेंसी का अफसर बनकर फोन करते थे। उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

खोल रखा था फर्जी खाता

गिरोह ने ब्लैकमेलिंग की रकम मंगाने के लिए फर्जी बैंक खाता खोल रखा था। यह खाता सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी सुरेंद्र की पत्नी वर्षा के नाम से देहरादून स्थित कैनरा बैंक शाखा में खोला गया था। पुलिस ने जब डीटेल खंगाली तो पता चला कि इस खाते में दो माह के अंदर 16 लाख रुपये आए थे जिन्हें एटीएम से निकाला गया है। खाते में मात्र 34 हजार रुपये बचे थे जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है।

रकम के लिए खोल रखा था फर्जी खाता

गिरोह ने ब्लैकमेलिंग की रकम मंगाने के लिए फर्जी बैंक खाता खोल रखा था। यह खाता सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी सुरेंद्र की पत्नी वर्षा के नाम से देहरादून स्थित कैनरा बैंक शाखा में खोला गया था। पुलिस ने जब डीटेल खंगाली तो पता चला कि इस खाते में दो माह के अंदर 16 लाख रुपये आए थे जिन्हें एटीएम से निकाला गया है। खाते में मात्र 34 हजार रुपये बचे थे जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है।

क्‍या बोली पुलिस

डीसीपी वेस्‍ट राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। बैंक खाता फ्रीज कराया जा चुका है। गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsन्यूड कॉल से ब्‍लैकमेलिंग वाले सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, 9 अरेस्‍ट