यूपी में रिटायर्ड दरोगा के ढाबे पर चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन कॉलगर्ल समेत सात युवक गिरफ्तार

Feb 07, 2026 07:23 pm ISTDinesh Rathour बरेली (भोजीपुरा)
share Share
Follow Us on

बरेली जिले में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ा किया है। पकड़ा गया सेक्स रैकेट भोजीपुरा में बड़ा बाईपास स्थित ढाबे पर चल रहा था। जिस ढाबे पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था वह रिटायर्ड दरोगा का निकला।

यूपी में रिटायर्ड दरोगा के ढाबे पर चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन कॉलगर्ल समेत सात युवक गिरफ्तार

यूपी के बरेली जिले में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ा किया है। पकड़ा गया सेक्स रैकेट भोजीपुरा में बड़ा बाईपास स्थित ढाबे पर चल रहा था। जिस ढाबे पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था वह रिटायर्ड दरोगा का निकला। सूचना पर एएसपी शिवम आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन कॉलगर्ल और ढाबा संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, 2200 रुपये, दो वाहन और सात मोबाइल बरामद किए हैं।

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि भोजीपुरा पुलिस को बड़ा बाईपास स्थित अपना ढाबा में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह और महिला शक्ति केंद्र की टीम के साथ घेराबंदी कर ढाबा पर छापा मारा गया। ढाबा पर बने कमरों की तलाशी लेने पर उनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिलने पर गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से एक स्कूटी, एक बाइक, सात मोबाइल, 2200 रुपये, कॉस्मेटिक्स का सामान और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।

पकड़ी गई महिलाओं में दो बरेली और एक उत्तराखंड की

पूछताछ में सामने आया कि तीनों महिलाएं, बहेड़ी, इज्जतनगर और उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। गिरफ्तार आरोपियों में इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम, मोहल्ला इस्लामुद्दीन निवासी परवेज और दिव्यांग ढाबा संचालक रामपुर में थाना शहजादपुर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल भी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह ढाबा बिथरी चैनपुर में रामगंगानगर निवासी रिटायर्ड दरोगा का है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।

हाईवे किनारे खड़े होकर फंसाती थीं ग्राहक

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे हाईवे किनारे खड़ी होकर ग्राहक फंसाकर ढाबा के कमरों में लेकर आती थीं। उन्हें जो रकम मिलती थी, उसमें ढाबा मालिक व संचालक को हिस्सा देना पड़ता था। अगर ढाबा संचालक कोई ग्राहक बुलाता था तो उसके बदले उन्हें 500 रुपये प्रति व्यक्ति मिलता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |