Hindi NewsUP Newssewer and water taxes will be collected along with house tax in up cities know the details
यूपी के शहरों में अब हाउस टैक्स के साथ ही वसूले जाएंगे ये दो कर, जानें डिटेल

यूपी के शहरों में अब हाउस टैक्स के साथ ही वसूले जाएंगे ये दो कर, जानें डिटेल

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन और अमृत-एक में सीवर लाइन और जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। घरों में कनेक्शन देने का काम चल रहा है। अधिकतर में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अब गृहकर के साथ ही जलकर और सीवर कर भी वसूल किए जाएंगे।

Oct 24, 2025 05:48 am ISTAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश् के शहरों में जलापूर्ति और सीवर का कनेक्शन लेने वालों से गृहकर के साथ जलकर व सीवर कर की वसूली अनिवार्य होगी। निकायवार इसकी जांच कराई जाएगी कि अब तक कितने घरों और प्रतिष्ठानों में इसका कनेक्शन होने के बाद भी टैक्स नहीं दिया जा रहा है। निकायों द्वारा ऐसे लोगों को नोटिस देकर वसूली शुरू की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन और अमृत-एक में सीवर लाइन और जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। घरों में कनेक्शन देने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े चार लाख घरों व प्रतिष्ठानों में कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अधिकतर में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा गृहकर के साथ सीवर और जलकर नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए अभियान चलाकर इनसे वसूली की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:ईवी के ग्राहकों लिए खुशखबरी, रजिस्ट्रेशन-रोड टैक्स में 2 साल और मिल सकती छूट

निकायवार यह सर्वे में देखा जाएगा कि कनेक्शन लिए हुए कितना समय हुआ है। इसके आधार पर उनको नोटिस देते हुए वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तय समय से टैक्स जमा न करने वालों से ब्याज के साथ वसूली की भी तैयारी है। उच्च स्तर पर हुई बैठक में इस बात पर भी नाराजगी जताई गई है कि निकायों द्वारा टैक्स वसूली में लापरवाही क्यूं बरती जा रही है। इसके जिम्मेदारों से भी जवाब-तलब करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:यूपी में जाली करेंसी गैंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, नोट खपाने वाले 5 गिरफ्तार

शासन ने तय किया तीनों टैक्स एक साथ लेंगे

शासन स्तर पर यह पहले ही तय किया जा चुका है कि नगर निगमों में गृहकर के साथ जलकर व सीवर कर की वसूली एक साथ की जाए। इसके बाद भी निकायों द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है। यह भी देखा जाएगा कि आदेश के बाद भी वसूली के लिए एकीकृत नोटिस क्यूं नहीं दी जा रही है। नगर निगमों से यह रिपोर्ट मांगी गई है कि तीनों टैक्स वसूली के लिए कितने बिल अब तक जारी किए गए हैं और कितनों से एक साथ इनकी वसूली हो रही है। नगर निगमों द्वारा वसूली के लिए अब तक कितने प्रयास किए गए हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |