Hindi NewsUP NewsSeveral IAS and IPS officers holding important positions in UP will retire today, along with two PCS
यूपी में आज कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात IAS-IPS हो जाएंगे रिटायर, 2 PCS भी होंगे सेवानिवृत्त

यूपी में आज कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात IAS-IPS हो जाएंगे रिटायर, 2 PCS भी होंगे सेवानिवृत्त

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश में आज 30 सितंबर को कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात आईएस और आईपीएस अफसर रिटायर हो जाएंगे। इसके अलावा दो पीसीएस अधिकारी भी सेवानिवृत्त होंगे। वहीं 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी सुधा सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है।

Tue, 30 Sep 2025 06:23 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी 30 सितम्बर को रिटायर हो जाएंगे। इनमें कई अफसर वर्तमान समय में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं। इनके अलावा दो पीसीएस अधिकारी भी इसी दिन सेवानिवृत्त होंगे। इन अफसरों में 1990 बैच के आईएएस डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े इस समय राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा वर्ष 2009 बैच के आईएएस राकेश कुमार सिंह यमुना प्राधिकरण व जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा के सीईओ, वर्ष 2009 बैच के आईएएस ब्रजेश नारायण सिंह सचिव सचिवालय प्रशासन, आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह डीजी टेक्निकल एजुकेशन है। इसी तरह वर्ष 2014 बैच के आईपीएस पंकज कुमार पाण्डेय पीएसी मुख्यालय के एसपी, वर्ष 2011 के आईपीएस कमल प्रसाद यादव डीआईजी एसीओ, वर्ष 1997 बैच के आईपीएस डॉ. जीके गोस्वामी यूपी फोरेंसिंक साइंस इंस्टीटयूट के संस्थापक निदेशक पद पर तैनात हैं। इनके अलावा पीसीएस अधिकारी अरुण मणि तिवारी अयोध्या में एडीएम एलए और सर्वेश कुमार गुप्ता मुरादाबाद में एडिशनल कमिश्नर हैं। ये सभी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:1000 से अधिक हिंदुओं को बना दिए ईसाई, कैसे धर्मांतरण का गढ़ बन गया लखनऊ?

आईपीएस सुधा सिंह ने वीआरएस मांगा

वहीं वर्ष 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी सुधा सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सुधा सिंह इस समय डीआईजी रेलवे के पद पर तैनात है। उनके पति विनय सिंह भी आईपीएस अधिकारी है। कुछ समय पहले वह काफी बीमार हो गए थे। माना जा रहा है कि इस वजह से ही सुधा सिंह ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। हालांकि इस बारे में कोई अधिकृत बयान किसी का नहीं आया है। इसके अलावा एक और आईपीएस अधिकारी के भी वीआरएस मांगने की चर्चा रही। पर, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो सकी। हाल ही में आईपीएस अधिकारी के. सत्यनारायण ने भी चीआरएस के लिए आवेदन किया था। उनके मामले में अभी प्रक्रिया चल रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |