वर्दी पर दाग लगाने वाले पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दारोगा समेत 7 होंगे बर्खास्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

छवि को धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गांजा तस्करी, भ्रष्टाचार और युवती को जबरन घर से ले जाने जैसे गंभीर मामलों में नाम सामने आने के बाद एसपी ने दारोगा समेत सात पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई की तैयारी शुरू करा दी है।

Seven policemen including a sub inspector may be dismissed in Kushinagar
कुशीनगर में दारोगा समेत सात पुलिसकर्मियों बर्खास्त होंगे

कुशीनगर, संदीप त्रिपाठी

UP Police: पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त रुख अपनाया है। गांजा तस्करी, भ्रष्टाचार और युवती को जबरन घर से ले जाने जैसे गंभीर मामलों में नाम सामने आने के बाद एसपी ने दारोगा समेत सात पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई की तैयारी शुरू करा दी है। एसपी ने सख्त निर्देश दिया है कि इस तरह के कार्यों में संलिप्तता पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली है।

पिछले 4 अगस्त को एसपी केशव कुमार के सामने ब्यूटी कसया की पार्लर संचालिका ने दो सिपाहियों के खिलाफ शिकायत की थी कि आधी राम के बाद दोनों जबरन उसके घर में घुसे। तोड़-फोड़ की और जबरन गाड़ी में उठा ले गए। गोरखपुर के ढाबे पर भी छेड़छाड़ व मारपीट की। भोर में घर छोड़ कर चले गए। एसपी ने कसया थाने में तैनात आरोपी सिपाही उमाशंकर यादव व महेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। सीओ सदर से जांच करायी। रात तक रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ कसया थाने में केस दर्ज कर लिया गया। अगले दिन दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, डीआईजी भी कसया पहुंचे और दोनों को बर्खास्त करने के आदेश दिए थे।

तस्करी की रकम हड़पने के लिए दर्ज कराया फर्जी केस

बीते 20 मार्च को रामकोला में लूट की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शिकायत दर्ज कराने वाला गांजा तस्कर था। तस्करी की रकम हड़पने को लेकर उसने फर्जी केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तस्करों की कुंडली खंगाली तो चार सिपाही भी उसमें संलिप्त पाए गए। इस मामले में रामकोला के प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर रामकोला थाने में चार सिपाहियों समेत 12 बदमाशों के खिलाफ गांजा तस्करी का केस दर्ज किया गया।

गांजे की खेप भी बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपी सिपाही सूरज गिरि व विनोद गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी सिपाही नितेश समेत तीन सिपाहियों को बाद में कोर्ट जमानत मिल गई। चौथा सिपाही जितेंद्र फरार चल रहा है। चारों के खिलाफ पुलिस पुलिस जल्द ही बर्खास्तगी की कार्रवाई करेगी।

फरार है विवेचना में भ्रष्टचार का आरोपी दारोगा

तरयासुजान थाने में तैनात रहे दारोगा आलोक कुमार सिंह ने पीड़ित से विविचेना में हेरफेर करने के लिए घूस मांगी थी। इस मामले में उसके खिलाफ तरया सुजान में 10 मार्च की रात केस दर्ज किया गया था। इसकी भनक लगते ही दारोगा फरार हो गया। तबसे वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। उस पर भी बर्खास्तगी पर भी तलवार लटकी है।

इस मामले में एसपी केशव कुमार ने बताया कि वर्दी की आड़ में अवैध गतिविधि, भ्रष्टाचार या आम लोगों के साथ मनमानी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई का उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना, आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना व पीड़ितों को न्याय दिलाना है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsवर्दी पर दाग लगाने वाले पर पर गिरी गाज, दारोगा समेत 7 होंगे बर्खास्त