सात डॉक्टर होंगे बर्खास्त, डेढ़ दर्जन को मिला दंड, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिखाई सख्ती

Nov 28, 2025 10:27 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share

लगातार गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को लापरवाही सात डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।

सात डॉक्टर होंगे बर्खास्त, डेढ़ दर्जन को मिला दंड, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिखाई सख्ती

यूपी में लापरवाह और लगातार गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को लापरवाही सात डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि सबसे ज्यादा चार डॉक्टर मैनपुरी जिले हैं। इन चिकित्सकों के बाद खाली पदों के सापेक्ष डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। ताकि रोगियों को उपचार हासिल करने में अड़चन न आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चिकित्सकों में मैनपुरी लेखराजपुर पीएचसी के डा. शरद कुमार गुप्ता, भोगांव सीएचसी के डा. राजेन्द्र कुमार मौर्य, सुल्तानपुर-सांडा पीएचसी के डा. ललित कुमार पांडेय, करहल पीएचसी के डा. अरुण कुमार सिंह, सहारनपुर सढौली कदीम पीएचसी के डा. भवनेश कपूर, कुशीनगर हाटा सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष त्रिपाठी और बाराबंकी सीएमओ के अधीन डा. वेंकटेश श्रीवास्तव के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, गाजियाबाद में तैनात डा. कुसुमलता सागर, वरिष्ठ परामर्श (रेडियोलॉजिस्ट) के पद पर जिला चिकित्सालय गौतमबुद्धनगर में तैनात थीं। जिला चिकित्सालय में मरीज की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट डा. कुसुमलता ने गलत बना दी। मामला डिप्टी सीएम के संज्ञान में आया। उन्होंने डा. कुसुमलता की दो वेतनवृद्धियों रोकते हुए परिनिन्दा का दण्ड दिया गया है।

बलिया के सेवानिवृत्त सीएमओ की पेंशन से होगी 30 प्रतिशत कटौती

सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह पर बलिया में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर रहते हुए वित्तीय अनियमितताएं करने के आरोप लगे। इसकी जांच कराई गई। डिप्टी सीएम ने उनकी पेंशन से 30 प्रतिशत की कटौती किये जाने के आदेश दिये हैं। प्रयागराज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में आर्थोपैडिक्स विभागाध्यक्ष डा. डीसी श्रीवास्तव पर ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने में लापरवाही बरतने का आरोप है। डिप्टी सीएम ने डा. डीसी श्रीवास्तव को परिनिंदा का दंड देने के आदेश दिए हैं। तबादले के तीन माह बाद डा. केडी गुप्ता ने श्रावस्ती जिला चिकित्सालय में ज्वाइन नहीं किया। लिहाजा उन्हें परिनिन्दा का दण्ड प्रदान किया गया है। डा. सर्वेश कुमार यादव को फर्रुखाबाद से पूर्व तैनाती स्थल मैनपुरी में सरकारी आवास खाली करने में देरी पर परिनिन्दा का दंड दिया गया है।

विभागीय कार्रवाई के ओदश

अयोध्या के कुमारगंज में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डा. सोनम सिन्हा एवं गौतमबुद्ध भंगेल के 50 बेड मैटरनिटी विंग में तैनात डा. मुहम्मद वासिफ मंजूर, चिकित्साधिकारी पीएचसी बरनाहल मैनपुरी द्वारा बिना शासन की अनुमति की पीजी कोर्स करने एवं बिना सूचना के अनुपस्थित होने पर दोनों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को आदेश दिए गए हैं। गोवर्धन सीएचसी में तैनात डा. तुलाराम व मांट सीएचसी में तैनात डा. अमित अग्रवाल पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही के आरोप लगे हैं। इन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

11 डॉक्टरों पर गाज गिरी

कानपुर देहात में तैनात डा. रूचि श्रीवास्तव, बिजनौर धामपुर सीएचसी के डा. जॉन सिंह, उन्नाव जिला कारागार में तैनात दो चिकित्साधिकारियों डा. बीबी सिंह व डा. गौरव अग्रवाल बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे हैं। मथुरा के मांट सीएचसी में तैनात डा. योगेन्द्र सिंह राना, रामपुर जिला महिला चिकित्सालय की डा. विनीता चतुर्वेदी, मऊ जिला चिकित्सालय में सर्जन डा. रूपेश राय, वाराणसी जिला महिला चिकित्सालय की डा. नीना वर्मा, मेरठ अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की डा. सीमा अग्रवाल, बांदा जिला चिकित्सालय ट्रामा सेन्टर में तैनात डा. सेवा लाल व प्रयागराज सीएमओ के अधीन डा. गिरीश कुमार तिवारी की एक-एक वेतन वृद्धि रोकते हुए परिनिन्दा का दण्ड दिये जाने के आदेश दिए गए हैं।

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप, तीन वेतनवृद्धि रोकी

बुलन्दशहर सीएमओ के अधीन तैनात डॉ. शशिकांत राय द्वारा गौतमबुद्ध नगर में तैनाती के दौरान निजी चिकित्सालयों में प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप लगे। गोण्डा में तैनात डा. राम किशन वर्मा ने बरेली के नबीक्श मुडिया पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी पद पर रहते हुए उच्चाधिकारियों से अभद्र व्यवहार किये जाने पर तीन वेतनवृद्धियों रोकने व परिनिन्दा का दंड देने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, बरेली में 300 बेड हॉस्पिटल के अधीक्षक डा. इंतजार हुसैन से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |