चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व विधायक राजीव चन्ना, भवानी भीख समेत कई नेता सपा में शामिल

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व विधायक और गोंडा से ब्लॉक समेत कई सदस्यों ने सपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि ये भाजपा के लिए बड़ा झटका है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में सभी सदस्यों को सपा की सदस्यता दिलाई गई है।

akhilesh yadav
सपा में कई भाजपा नेता शामिल

UP Assembly Election: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। मुरादाबाद के पूर्व भाजपा विधायक राजीव चन्ना और गोंडा जिले के कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ल सपा में शामिल हो गए हैं। भवानी शुक्ल के साथ उनके पांच बेटों भगवान शुक्ला, कृष्ण भगवान शुक्ला, शिव भगवान शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ला और शंकर भगवान शुक्ला ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में सभी को सपा की सदस्यता दिलाई गई। भवानी भीख शुक्ल को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। इनका पिछले साल कटरा विधायक बावन सिंह से विवाद हो गया था। जिसके बाद भवानी शुक्ल चर्चा में आए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरी पार्टी के कुछ अन्य सदस्यों ने भी सपा का दामन थामा है। इनमें खुर्जा से नरेश प्रताप जाटव और रोहित यादव का नाम भी शामिल है। इसके अलावा बसपा से विजय तिवारी और भाजपा से मनोज सिंह सैनी के भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार बाबागंज से केशव पासी, सीतापुर से आशीष प्रताप सिंह, बुलंदशहर से लक्ष्मण सैनी और अंकित गौतम ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की है। सपा में शामिल होने वालों की लिस्ट में नरेश प्रताप सिंह, योगेंद्र जाटव और बसपा से हापुड़ के सुरेंद्र कुमार सैनी का भी नाम है।

एक साल पहले हुआ था विवाद

गोंडा जिले के कटरा से विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल के बीच काफी समय से सियासी रंजिश चली आ रही है। ताजा मामला एक साल पहले का है। गोंडा में जीएसटी की दरें कम करने को लेकर भाजपा और संघ के कार्यकर्ता लगातार ब्लॉक स्तर पर व्यापारियों कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के साथ धन्यवाद कार्यक्रम कर रहे थे। इसी को लेकर कटरा ब्लॉक परिसर में बैठक बुलाई गई। बैठक में जीएसटी में मिली छूट को लेकर धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी बनाए थे। विद्या भूषण द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। कार्यक्रम में ब्लॉक सभागार के अंदर कटरा बाजार से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे। बैठक के बीच में ही भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी शुक्ल और भाजपा विधायक बावन के समर्थकों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। थोड़ी देर में हाथापाई शुरू हो गई। फिर दोनों ओर से ईंट-पत्थर शुरू हो गए। इस घटना के बाद सभागार के बाहर अफरा-तफरी मच गई थी। इस घटना के बाद भवानी भीख शुक्ल चर्चा में आ गए थे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsचुनाव से पहले BJP को झटका, राजीव चन्ना, भवानी भीख समेत कई नेता सपा में शामिल