Hindi NewsUP NewsSeeing the police the young man ran away from his own engagement
पुलिस को देखकर अपनी ही सगाई छोड़कर भागा युवक, नाबालिग युवती से रेप का था आरोप

पुलिस को देखकर अपनी ही सगाई छोड़कर भागा युवक, नाबालिग युवती से रेप का था आरोप

संक्षेप:

बागपत  में नाबालिग दो चचेरी बहनों के अपहरण के बाद दो युवकों ने एक से रेप और दूसरे से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने उसकी सगाई में ही पहुंची तो वह रस्म बीच में ही छोड़कर भाग गया।

Feb 08, 2026 11:40 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, बागपत
share Share
Follow Us on

यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बालैनी क्षेत्र के गांव से नाबालिग दो चचेरी बहनों के अपहरण के बाद दो युवकों ने एक से रेप किया जबकी दूसरे से दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को रेप पीड़िता के परिजनों ने थाने पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी करने उसकी सगाई में ही पहुंच गई। इस दौरान आरोपी सगाई छोड़कर भाग निकला। वहीं आरोपी के परिजनों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बालैनी क्षेत्र के गांव में गुरुवार शाम एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हुए थे। इसी का फायदा उठाकर पास के गांव मतानतनगर के रहने वाले युवक मिंटू ने मृतका की पोती को फोन कर अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसे अपनी चचेरी बहन को साथ लाने को कहा। आरोपी की धमकी से डरी किशोरी चचेरी बहन को लेकर गांव के बाहर पहुंची तो आरोपी मिंटू ने अपने साथी सिद्धार्थ के साथ मिलकर दोनों बहनों का अपहरण कर लिया और उन्हें कार में साथ ले गए।

ये भी पढ़ें:थाने के बाहर लगी पंचायत, छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जूते मारने की सजा

एक से रेप और दूसरे से रेप की कोशिश

रातभर दोनों युवकों ने डरा धमकाकर उन्हें अपने साथ रखा और एक किशोरी के दुष्कर्म और दूसरी किशोरी के साथ रेप करने की कोशिश की। घटना का पता चलने के बाद परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाने पर हंगामा किया। जिसके बाद दोनों युवकों मिंटू और सिद्धार्थ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसकी सगाई की रस्म चल रही थी। पुलिस को देखते ही वह फरार हो गया। इस बीच परिजनों के साथ पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |