
नाइट ड्यूटी पर नर्स को अकेला देख नीयत हुई खराब, सहकर्मी ने पार कर दीं हदें; अस्पताल में बवाल
जब नर्स की मां और मामा ने डॉक्टरों से CCTV फुटेज दिखाने को कहा तो वे और आरोपित अभद्रता पर उतारू हो गए। वे नर्स, उसकी मां और मामा को देख लेने की धमकी देने लगे। अस्पताल में देर तक इसे लेकर बहस होती रही। इसके बाद पीड़िता के मामा ने कृष्णा नगर थाने पहुंचकर नामजद शिकायत की।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में एक स्टाफ नर्स के साथ नाइड ड्यूटी पर शर्मनाक घटना सामने आई है। नर्स को अकेला पाकर एक सहकर्मी की नीयत उस पर ऐसी खराब हुई कि वह उसके रेस्ट रूम में घुस आया। वह नर्स को बैड टच करने की कोशिश करने लगा। सहकर्मी की अश्लील हरकतों से परेशान नर्स ने किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और रेस्ट रूम से बाहर निकल गई। इसके बाद उसने अपनी मां को फोन पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही नर्स की मां और उसके मामा रात में ही अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से मामले की शिकायत की। इसके बाद अस्पताल में बवाल हो गया।
आरोप है कि जब नर्स की मां और मामा ने डॉक्टरों से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो वे और आरोपित अभद्रता पर उतारू हो गए। वे नर्स, उसकी मां और मामा को देख लेने की धमकी देने लगे। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस निजी अस्पताल देर तक इसे लेकर बहस होती रही। इसके बाद पीड़िता के मामा ने कृष्णा नगर थाने पहुंचकर नामजद शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सहकर्मी और अस्पताल के दो डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
दो दिन पहले ही हुई थी नर्स की ज्वाइनिंग
पीड़ित नर्स का कहना है कि उसने दो दिन पहले (3 जनवरी 2026) को ही अस्पताल में नौकरी ज्वाइन की थी। उसी दिन उसकी ड्यूटी नाइड शिफ्ट में लगा दी गई। अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था। रात में करीब साढ़े 11 बजे अस्पताल की महिला डॉक्टर के कहने पर वह रेस्ट रूम में चली गई।
इसी दौरान उसे अकेला देखकर अस्पताल का एक कर्मचारी उसके रेस्ट रूम में घुस आया। उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर नर्स बाहर निकली और अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।

लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें



