यूपी के इस जिले में 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी, डीएम ने स्कूल बंद रखने का दिया निर्देश

वार्ता, जौनपुर
Follow us on Google News
share

यूपी के जौनपुर जिले में आज यानी मंगलवार को 12 वीं तक के बच्चों की छुट्टी है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण डीएम ने स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिकारियों ने नियम का कड़ाई से पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात कही है।

Schools up to class 12 are closed in Jaunpur today
जौनपुर में आज 12वीं तक के स्कूल बंद हैं

UP News: यूपी में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन बेहाल हो गया है। उधर, जौनपुर प्रशासन ने जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद करने का निर्णय लिया है। डीएम ने इस आदेश का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है। दरअसल, लगातार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के आदेश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। इस आदेश के दायरे में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित सभी विद्यालय शामिल हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानी और संभावित जोखिम को देखते हुए 18 अगस्त को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जौनपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वहीं, आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच समेत कई अन्य जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

सोनभद्र में बारिश से घरों में घुसा पानी

उधर, सोनभद्र जिले में रविवार की रात भर हुई झमाझम बारिश से कई कई घर गिर गए तथा कई घरों में पानी घुस गया। वहीं सड़कें जलमग्न हो गई। बारिश के कारण पुलिया बहने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं रात भर हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। बीजपुर स्थित एनटीपीसी परिसर में जलजमाव में फंसे सात लोगों को जवानों ने निकाला।

सोनांचल में रविवार की रात 10 बजे से शुरु हुई बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर पूरी रात चलता रहा। रात में बीच-बीच में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण राबर्ट्सगंज नगर में कई घरों में पानी घुस गया और सड़कें लबालब भर गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। सोनांचल में रविवार की रात से शुरू हुई बारिश सोमवार की सुबह तक रूक-रूक कर झमाझम होती रही। मूसलाधार बारिश के कारण राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक के पास सड़क पर लबालब पानी भर गया। वहीं राबर्ट्सगंज मंडी समिति के सामने तथा अन्य स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। इसके साथ ही धर्मशाला चौक, नई बस्ती आदि इलाकों में कई घरों में रात में बारिश का पानी घुस गया। सोमवार की सुबह भी हल्की बूंदाबादी हुई। राबर्ट्सगंज के रौप स्थित पंचमुखी पहाड़ी, इको प्वाइंट पर सैलानियों को प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाते देखा गया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP News12वीं तक के बच्चों की छुट्टी, DM ने स्कूल बंद रखने का दिया आदेश