यूपी के इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद, भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन सतर्क

संवाददाता, बहराइच/ शाहजहांपुर/ गोरखपुर/ महाराजगंज
Follow us on Google News
share

School Closed: भारी बारिश की चेतावनी के बीच यूपी के बहराइच में दो दिन के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बहराइच में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई तेज हो गई है तो तापमान में गिरावट होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

बहराइच में स्कूल बंद
स्कूल बंद

School Closed: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से बारिश ने आम जनजीवन को प्रभाावित कर रखा है। इस बीच तराई के मैदानी इलाकों में पूरी तरह से मॉनसून सक्रिय है। आंधी-पानी संग आकाशीय बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने अरेंज अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए बहराइच में अगले दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से शहरी क्षेत्रों में भीषण जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई तेज हो गई है तो तापमान में गिरावट होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

बहराइच में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार को जहां 24 मिली मीटर बारिश हुई वहीं सोमवार को 55 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश व पुरवा हवाएं चलने से मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है। दिन का पारा तीन और रात का पारा एक डिग्री लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है।

तेज बारिश में खुटार में तीन घर ढहे, महिला गंभीर घायल

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के टाह खुर्द कलां गांव में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश कई परिवारों के लिए आफत बन गई। बारिश के दौरान तीन मकान भरभराकर ढह गए, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में लाखों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया, जबकि तीन अन्य मकानों में भी दरारें आने से उनके गिरने का खतरा पैदा हो गया है।

गंडक का डिस्चार्ज बढ़ा, उफान पर रोहिन नदी

इस दौरान नेपाल में भी बारिश हो रही है। इसका असर महाराजगंज की नदियों के जलस्तर में देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे के मुकाबले वाल्मिकिनगर बैराज से गंडक नदी में 10 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है। त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। खतरे के निशान से उपर बह रहे महाव नाला के जलस्तर में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

गोरखपुर में नगर निगम का दावा, 3 घंटे में 24 मिमी बारिश

वहीं, गोरख्पुर नगर निगम के दावे के मुताबिक सोमवार की सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक 24 मिनी बारिश दर्ज हुई। हालांकि मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 48.04 मिली बारिश हुई है। फिलहाल सोमवार की सुबह बारिशण में ही नगर आयुक्त अजय जैन, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों के निरीक्षण के लिए निकले।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP के इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद, भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन सतर्क