हैवान बना स्कूल वैन ड्राइवर, नर्सरी में पढ़ रही 4 साल की बच्ची से रेप; डर के साए में मासूम

संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ वैन ड्राइवर ने रेप किया। वह कई दिन से उसके साथ गंदी हरकतें कर रहा था।  मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की वजह से बच्ची बुरी तरह खौफ के साए में है। डर के मारे बच्ची अपनी मां से भी कुछ बोल नहीं पाई। 

school van driver turns monster rapes 4 year old nursery girl innocent children live in fear
हैवान बना स्कूल वैन ड्राइवर, नर्सरी में पढ़ रही 4 साल की बच्ची से रेप; डर के साए में मासूम

Innocent minor girl raped in Lucknow: उत्तर प्रदेश् की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार और हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां के तालकटोरा इलाके में एक स्कूल वैन के ड्राइवर ने चार साल की नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से मासूम बच्ची इतनी डरी और सहमी थी कि किसी के सामने मुंह नहीं खोल सकी। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी चार साल की बच्ची राजाजीपुरम के एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बच्ची को लाने-ले जाने के लिए उन्होंने वैन लगवाई थी। वैन, उन्नाव का रहने वाला गिरीश मिश्रा चलाता था। शुक्रवार को बेटी स्कूल से आई तो डरी-सहमी थी। शनिवार को बच्ची की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मासूम बच्ची के साथ रेप किए जाने की बात सुनकर उसकी मां सन्न रह गई। एकबारगी उन्हें इसका विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब डॉक्टर ने उन्हें बच्ची की स्थिति के बारे में बताया तो गम और गुस्से से भर गईं। उन्होंने एक बार फिर बच्ची से इस बारे में बात कर सारी जानकारी ली और पुलिस से मामले की शिकायत की।

आरोपी को सामने देख कर बिलख पड़ी मासूम

वैन ड्राइवर की हैवानियत की शिकार हुई बच्ची के माता-पिता दोनों निजी कंपनी में काम करते हैं। मां ने बताया कि जब उन्होंने बच्ची से पूछा तो डर के मारे वह कुछ नहीं बोल पाई। लेकिन उसके चेहरे और भावों ने यह स्पष्ट कर दिया कि उसे बहुत कुछ सहना पड़ा है। इसके बाद उन्होंने तालकटोरा थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जब बच्ची को थाने में आरोपी के सामने लाया गया तो वह उसे देखते ही बिलख पड़ी।

कई दिनों से कर रहा था गंदा काम

बच्ची ने रोते हुए मां को बताया कि आरोपी गिरीश कई दिनों से उसके साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची की बात सुनकर मां स्तब्ध रह गई। इंस्पेक्टर तालकटोरा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस स्कूल वैन के अन्य बच्चों और स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही यह जांच की जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsहैवान बना स्कूल वैन ड्राइवर, नर्सरी में पढ़ रही 4 साल की बच्ची से रेप