वैन ड्राइवर ने एलकेजी की छात्रा से की छेड़छाड़, सहमी बच्ची की बातें सुनकर सन्न रह गया परिवार

Follow us on Google News
share

राजधानी लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां स्कूल वैन ड्राईवर ने LKG की छात्रा से छेड़छाड़ की। सहमी बच्ची की बातें सुनकर सन्न परिवार रह गया। परिवार ने थाने में शिकायत की है।

वैन ड्राइवर ने एलकेजी की छात्रा से की छेड़छाड़, सहमी बच्ची की बातें सुनकर सन्न रह गया परिवार

लखनऊ में गुड़ंबा के गायत्रीपुरम स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली एलकेजी की छात्रा के साथ वैन ड्राइवर ने गलत हरकत की। घर लौटने के बाद बच्ची गुमसुम थी। मां के पूछने पर मासूम ने ड्राइवर अंकल की करतूत के बारे में बताया। जिसे सुन कर परिवार वाले सन्न रह गए। बेटी के साथ हुई हरकत से परेशान मां ने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद गुरुवार रात परिवार वाले गुड़ंबा कोतवाली पहुंचे। मासूम के साथ हुई छेड़छाड़ का पता चलने पर गुड़ंबा पुलिस ने देर रात वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

कल्याणपुर निवासी छह वर्षीय बच्ची एलकेजी में पढ़ती है। गुरुवार को मासूम स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी के बाद वह वैन से घर लौटने लगी। परिवार के मुताबिक वैन में कई अन्य बच्चे भी आते हैं। जिन्हें आज वैन ड्राइवर ने पहले छोड़ दिया। जिसकी वजह से मासूम वैन में अकेले थी। आरोप है कि ड्राइवर ने बच्ची के साथ अकेले में गलत हरकत की। जिसकी वजह से मासूम काफी सहम गई थी। ड्राइवर ने बच्ची को धमकाया था कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसके साथ दोबारा से यही हरकत करेगा। घर लौटने के बाद भी मासूम शांत रही। देर शाम मां ने बेटी को गुमसुम देख उससे बात की। जिसके बाद परिवार को ड्राइवर की करतूत का पता चला।

एक महीने पहले लगाई थी वैन

परिवार के मुताबिक, एक महीने पहले ही बच्ची को स्कूल से लाने के लिए वैन लगाई गई थी। आरोपी ड्राइवर विमलेश (52) भी मोहल्ले में ही रहता है। दूसरे बच्चे भी उसके साथ ही स्कूल जाते हैं। ऐसे में परिवार को लगा कि बच्ची सुरक्षित रहेगी। गुरुवार रात गुड़ंबा कोतवाली पहुंच कर बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। मासूम के साथ गंदी हरकत करने वाले ड्राइवर की तलाश में टीम बनाई गई। देर रात पुलिस ने आरोपी विमेलश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चों को बताए बैड टच

- बच्चों को सही और गलत क्या होता है। इसका फर्क बताए

- बच्चों को बताए कि अगर कोई गलत तरीके से छूए तो घर आकर जरूर बताए

- कैसे मदद हासिल करनी है इसकी जानकारी भी दें

- माता-पिता का मोबाइल नम्बर भी बच्चों को याद कराना चाहिए

- वैन, बस या रिक्शा ड्राइवर कैसे बर्ताव करते हैं। इसकी भी जानकारी लेनी चाहिए

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsवैन ड्राइवर ने LKG की छात्रा से की छेड़छाड़, सहमी बच्ची की बातें सुनकर सभी सन्न