कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला, बीएसए ने जाारी किया आदेश

प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

School Timing : मौसम का असर स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत पर पड़ रहा था। इसके मद्देनजर पिछले दिनों वाराणसी के स्कूलों की टाइमिंग सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दी गई थी। अब मौसम सामान्य हुआ है तो एक बार फिर बीएसए ने कक्षा एक से आठवीं  तक के विद्यालयों की टाइमिंग चेंज कर दी है। 

school timings for classes 1 to 8 changed varanasi bsa issues order

UP School Timing : उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसका असर स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा था। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7 से साढ़े 12 बजे तक कर दिया गया था। लेकिन इधर मौसम सामान्य हुआ तो अब एक बार फिर वाराणसी में स्कूल टाइमिंग बदल दी गई है। स्कूल टाइमिंग में यह बदलाव शनिवार से ही लागू कर दिया गया है। वाराणसी में सभी बोर्ड के कक्षा-एक से आठ तक के विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह की तरफ से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार स्कूलों का संचालन अब सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा।

पिछले दिनों भीषण गर्मी और तापलहर के चलते स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस पर स्कूलों का समय परिवर्तित कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया था। हालांकि पिछले कुछ दिनों में मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों की तरफ से समयावधि बढ़ाने की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। शुक्रवार को बीएसए की तरफ से सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड के सभी निजी विद्यालयों के साथ कक्षा-8 तक के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

हल्की बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल

वहीं वाराणसी में शुक्रवार की दोपहर में हुई बारिश के बाद उसम बढ़ गई। उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भारी बारिश और 13 जुलाई तक रुक-रुक के बारिश के संकेत हैं। गुरुवार देर रात झमाझम बारिश हुई सुबह कई इलाके में बूंदाबादी हुई। दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर तीन बजे चौकाघाट, लहारतारा, अर्दली बाजार, हुकुलगंज सहित अन्य इलाकों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 37.4 एमएम बारिश हुई। दिन का तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 33.7 और रात का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि 13 जुलाई तक रूक-रूक कर बारिश के आसार हैं।

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

वहीं, प्रदेश में इस समय स्कूल चलो अभियान भी चल रहा है। वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव स्थित प्रा.विद्यालय के बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने घर-घर संपर्क कर शत प्रतिशत नामांकन के प्रति लोगों को जागरूक किया। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल जरूर भेजने और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। संचालन प्रधानाध्यापिका पूनम तिवारी ने किया। इस दौरान आशीष शुक्ला, सुरेन्द्र, मनोज कुमार सिंह, ऋचा सिंह, शिवपूजन सिंह, रमेश कुमार पटेल, सोनिया मौजूद रहे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।