Hindi NewsUP Newsscheme will provide relief to consumers, launching in UP on December 1st; electricity workers will go door to door
यूपी में पहली दिसंबर शुरू हो रही उपभोक्ता को राहत देने वाली यह योजना, घर-घर जाएंगे बिजलीकर्मी

यूपी में पहली दिसंबर शुरू हो रही उपभोक्ता को राहत देने वाली यह योजना, घर-घर जाएंगे बिजलीकर्मी

संक्षेप:

यूपी पहली दिसंबर से शुरू हो रही ’बिल राहत योजना’ उपभोक्ताओं को राहत देगी। पॉवर काॅरपोरेशन के  चेयरमैन ने कहा कि यह योजना नेवर पेड, लॉन्ग अनपेड तथा चोरी के प्रकरणों के समाधान के लिये बहुत ही लाभकारी है। पहली बार सरचार्ज पूरा माफ तथा मूलधन में भी भारी छूट मिल रही है।  

Nov 20, 2025 11:25 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी पॉवर कॉरपोरेशन ने पहली दिसंबर से शुरू हो रही ’बिल राहत योजना’ को प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को शक्ति भवन में कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने योजना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह योजना नेवर पेड, लॉन्ग अनपेड तथा चोरी के प्रकरणों के समाधान के लिये बहुत ही लाभकारी है। पहली बार सरचार्ज पूरा माफ तथा मूलधन में भी भारी छूट मिल रही है। योजना में आसान किस्तों में बकाया जमा करने की सुविधा तथा बिजली चोरी के मामलों में भी बड़ी राहत है। इसलिये प्रत्येक उपभोक्ता से सम्पर्क कर उसे बताएं कि वह अपना बकाया जमा कर योजना का लाभ लें। बिजली कर्मचारी घर-घर जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता से फोन और व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करके योजना का लाभ लेने के लिये सहमत करें। मुनादी कराएं। उन्हें बकाये की नोटिस दें तथा योजना के पम्पलेट एवं सूचना पर्ची दें। अध्यक्ष ने कहा कि बिजली चोरी के मामलों में बतायें कि योजना के माध्यम से मुकदमा तथा एफआईआर का निस्तारण कराएं। कोर्ट- कचेहरी के चक्कर से बचें। जिन क्षेत्रों में योजना के ज्यादा पात्र बकायेदार उपभोक्ता हैं, वहां विशेष रणनीति बनाकर कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता यदि एक बार में पूरा बकाया जमा करते हैं तो उन्हें बकाए पर ब्याज (सरचार्ज) में 100 प्रतिशत छूट के साथ ही मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह योजना दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर लागू होगी।

ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट अब इस डेट को होगी जारी, आयोग ने बढ़ाई लास्ट डेट
ये भी पढ़ें:थाना पहुंच कर भ्रष्टाचार पर भड़के BJP विधायक, फिर दरोगा-सिपाही पर ऐक्शन

उपभोक्ताओं पर 45980 करोड़ बकाया

प्रदेश में नेवर पेड 5412443 उपभोक्ता हैं जिन पर मूल धनराशि के रूप में 16105 करोड़ रुपया बकाया है। लॉन्ग अनपेड उपभोक्ता 9145985 हैं जिन पर मूल धनराशि के रूप में 15100 करोड़ बकाया है। इस तरह कुल 14558428 उपभोक्ता हैं जिन पर मूल धनराशि 31205 करोड़ रूपया बकाया है। सरचार्ज मिलाकर यह राशि 45980 करोड़ बनती है। जिसमें 24775 करोड़ सरचार्ज के रूप में है। बैठक को प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने भी संबोधित किया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |