सतुआ बाबा का जलवा है, काफिले में करोड़ों की गाड़ी, डिफेंडर के बाद आई Porsche कार

Jan 14, 2026 08:05 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में आस्था के साथ-साथ साधु-संतों का शाही अंदाज भी चर्चा में है। इसी कड़ी में संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा सुर्खियों में आ गए हैं।उनके लग्जरी वाहन काफिले में हाल ही में 3 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की पोर्श कार शामिल हुई है।

सतुआ बाबा का जलवा है, काफिले में करोड़ों की गाड़ी, डिफेंडर के बाद आई Porsche कार

यूपी के प्रयागराज में माघ मेला लगा है। जिसमें हर दिन हजारों साधु-संत और श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस मेले में कई संत और महात्मा भी आए हुए हैं। इनमें से कुछ सांसारिक मोह माया से दूर हैं तो कुछ ऐसे भी है जिनके ठाठ-बाठ किसी रईसों से कम नहीं है। इस बीच संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा काफी चर्चा में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतुआ बाबा के पास लग्जरी गाड़ियों का काफिला है। उनके पास लैंड रोवर की डिफेंडर समेत कई अन्य करोड़ों की गाड़ियां हैं। इस बीच उनके इस लग्जरी काफिले में Porsche कार भी शामिल हो गई है। जिसकी कीमत 3 करोड़ से अधिक है। सतुआ बाबा ने माघ मेला शिविर में इस कार का विधि-विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान उनके साथ अन्य साधु-संत भी मौजूद रहे। वहीं, कुछ लोग उन्हें माला पहनाकर उनका आदर सत्कार किया। माघ मेले में उनकी कार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, कार के पूजन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अक्सर सुर्खियों में रहते हैं सतुआ बाबा

सतुआ बाबा उर्फ संतोष दास पीठाधीश्वर जगतगुरु महामंडलेश्वर हैं। वह महंगे लग्जरी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जाने जाते हैं। सतुआ बाबा Ray-ban कंपनी का चश्मा लगाते हैं। इसके अलावा डिफेंडर जैसी महंगी गाड़ियों से चलते हैं।

माघ मेले में ऐसी गाड़ियों का आना बड़ा संदेश

न्यूज़ 18 के एक इंटरव्यू में संतों को लग्जरी की क्या जरूरत है के सवाल पर उन्होंने कहा, "जो ये कहते हैं वह अपने परिवार में देखें, हमेशा से पूरा परिवार लग्जरी में रहा है। देश का शोषण किया है और बच्चा पैदा हुआ तो मुख्यमंत्री बना है। पीएम बनने के लिए खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए खड़ा हो गया है। अब पूरे भारत में विकास जन-जन तक हो रहा है। आध्यात्मिक जगत का हो रहा है। एक गरीब आदमी बड़ा आदमी बन रहा है तो उनके पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे हैं। अगर भारत की चिंता है तो गाड़ियों से उतरकर जनता के बीच में रहें। ये गाड़ी चंडीगढ़ के एजेंसी से ली गई है। मुझे लगता है कि अध्यात्म के मेले में ऐसे वाहनों का आना आना बड़ा संदेश है।"

इन संतों के पास है महंगी गाड़ियां

जनवरी 2025 के महाकुंभ प्रयागराज में संतों का जलवा देखने को मिला। ज्यादातर संत अपनी लग्जरी कारों से महाकुंभ आए हुए थे। अगर महंगी गाड़ियों की बात करें तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद के पास 20 करोड़ की 2 रॉल्स रॉयस गाड़ी हैं। इसके अलावा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी के पास वैनिटी वैन है जिसकी कीमत करीब 1 है। जानकारी के मुताबिक एक उद्योगपति ने ये गाड़ी उपहार में दी थी। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाकुंभ में करीब 50 लाख की ऑडी कार से पहुंचे थे।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |