Hindi NewsUP Newssas raised an alarm after hearing rustling noises coming from her bahu s room at midnight revealed her lover from bed
आधी रात बहू के कमरे से खटर-पटर की आवाज पर सास ने मचाया शोर, तलाशी में बेड से निकला प्रेमी

आधी रात बहू के कमरे से खटर-पटर की आवाज पर सास ने मचाया शोर, तलाशी में बेड से निकला प्रेमी

संक्षेप:

अयोध्या में दो बच्चों की मां अपने ही घर में प्रेमी के साथ आधी रात पकड़ी गई है। पति दुबई और ससुर नागपुर में थे। सास को बहू के कमरे से खटर-पटर की आवाज आई तो शक हुआ। हल्ला मचा, लोग जुटे तो बहू के बेड से में छिपा प्रेमी दिख गया।

Dec 07, 2025 12:24 pm ISTYogesh Yadav भदरसा (अयोध्या), संवाददाता
share Share
Follow Us on

अयोध्या में दो बच्चों की मां घर के अंदर ही आधी रात प्रेमी के साथ पकड़ी गई है। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है और ससुर नागपुर गए थे। घर में महिला अपनी सास और बच्चों के साथ थी। इसी दौरान आधी रात बहू के कमरे से खटर-पटर और अजीब तरह की फुसफुसाहट सुनकर सास चौंक गई। उसने हल्ला मचाकर लोगों को जुटा लिया। लोग पहुंचे और बहू का कमरा खुलवाया तो सभी हैरान रह गए। बेड के अंदर बहू का 25 वर्षीय प्रेमी छिपा मिला। पति को यह बात पता चली तो उसने दुबई से ही तलाक दे दिया। अब बहू की शादी उसी के प्रेमी से कराने की तैयारी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 30 वर्षीय महिला का पति रोज़गार के लिए दुबई में रहता है। ससुर नागपुर में रहते हैं। घर पर बहू अपने दो छोटे बच्चों और सास के साथ रहती है। शादी के बाद भी बहू का प्रेम प्रपंच एक युवक से चल रहा था। इसकी जरा भी भनक परिवार वालों को नहीं थी। इसी बीच आधी रात विवाहिता से मिलने उसका प्रेमी चुपके से घर में घुस आया।

ये भी पढ़ें:5 बच्चों की मां ने बेटे की उम्र के युवक से रचाई शादी, भावुक हुआ पति बोला, जब…

प्रेमी के आने के बाद सास को बहू के कमरे से खटर-पटर और फुसफुसाने जैसी आवाजें सुनाई दीं। सास ने पहले दरवाजे पर कान लगाया। जब सास को यकीन हो गया कि बहू के साथ अंदर कोई है तो शोर मचा दिया। सास के शोर मचाते ही आस-पास के लोग जुट गए।

बहू के कमरे की तलाशी शुरू हुई तो बेड के अंदर उसका प्रेमी छिपा मिला। यह देखते ही बहू शर्म से पानी पानी हो गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर बाहर निकाला और मौके पर पुलिस को बुला लिया। तत्काल इसकी जानकारी दुबई में पति को भी दी गई। पति ने भी बिना देर किए वहीं से पत्नी को तलाक दिया और अपने प्रेमी के साथ ही चले जाने की बात कह दी।

सुबह ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और फैसला हुआ कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं तो शादी करनी होगी। बहू अपने प्रेमी के साथ रहने और शादी के लिए राजी हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बेड से पकड़े गए युवक का पिता बहुत धार्मिक और पांच वक्त का नमाजी है। अब इस तरह की घटना से उसका परिवार भी हिल गया है।

वहीं, पूरा कलंदर थाना के कार्यवाहक प्रभारी कमलेश साहनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था लेकिन दोनों पक्ष आपसी शादी पर सहमत हो गए हैं। इसके बाद चले गए। कोई तहरीर मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।