उद्घाटन के डेढ़ साल बाद भी नहीं शुरू हुई आईटीआई में पढ़ाई

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां स्थित राजकीय आईटीआई का संचालन अब तक शुरू नहीं होने से क्षेत्र के युवाओं में निराशा है। डेढ़ साल पहले उद्घाटन के बावजूद शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं हो सकी हैं, जिससे छात्रों को अन्य जिलों में जाना पड़ रहा है।

उद्घाटन के डेढ़ साल बाद भी नहीं शुरू हुई आईटीआई में पढ़ाई

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का संचालन अब तक शुरू न होने से क्षेत्र के युवाओं में निराशा व्याप्त है। जबकि डेढ़ साल पहले इसका उद्घाटन हो चुका है।

सेमरियावां में आईटीआई का उद्घाटन

सेमरियावां में मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत वर्ष 2013 में राजकीय मिनी आईटीआई की स्वीकृति मिली थी। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, प्रखंड बस्ती का कार्यदायी संस्था ने 12.34 करोड़ रुपये की लागत से संस्थान का भवन एवं आवासीय परिसर तैयार किया गया। भवन निर्माण पूरा होने के बाद 3 फरवरी 2024 को पूर्व सांसद व सदर विधायक ने संस्थान का उद्घाटन किया था। उदघाटन के बावजूद अब तक यहां शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं हो सकी हैं। भवन तैयार होने व उद्घाटन के बाद भी छात्रों को संस्थान से लाभ नहीं मिल पा रहा है।

युवाओं का भविष्य प्रभावित

तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले इच्छुक छात्र-छात्राओं को मजबूरी में अन्य जिलों के संस्थानों का रुख करना पड़ता है। क्षेत्र के हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर कौशल विकास व रोजगारपरक प्रशिक्षण की सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन संस्थान शुरू न होने से उनका सपना अधूरा है।

------------------------------------------

आईटीआई बंद, युवाओं का भविष्य प्रभावित

सेमरियावां में करोड़ों रुपये की लागत से राजकीय आईटीआई भवन तैयार होने और उद्घाटन के बावजूद शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं हो सकी हैं। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं पर पड़ रहा है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण की सुविधा न मिलने से हजारों छात्र-छात्राएं रोजगारपरक शिक्षा से वंचित हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आईटीआई शुरू होने से युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

-------------------------------------------

प्रशिक्षण के प्रस्तावित ट्रेड

सेमरियावां राजकीय मिनी आईटीआई के संचालन शुरू होने पर क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। प्रस्तावित ट्रेडों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, वायरमैन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) समेत अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल किए जाने की संभावना है। इन ट्रेडों के माध्यम से छात्र-छात्राएं तकनीकी दक्षता हासिल कर स्वरोजगार एवं निजी तथा सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

सामान्य प्रश्न

सेमरियावां में आईटीआई कब उद्घाटन हुआ था?
आईटीआई का उद्घाटन 3 फरवरी 2024 को हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।