Santkabir Nagar News: बेटी से की छेड़खानी, पिता को धक्का देकर भागा आरोपी

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात एक युवती के साथ छेड़खानी की गई। जब युवती का पिता मौके पर आए, तो आरोपी ने उनसे गाली गलौज की और जानमाल की धमकी देकर भाग निकला। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

Santkabir Nagar News: बेटी से की छेड़खानी, पिता को धक्का देकर भागा आरोपी

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। उसी पिता के पहुंचने पर आरोपी ने गाली गलौज, जानमाल की धमकी दी और उसे धक्का देकर भाग गया। पीड़ित युवती ने ऐसा आरोप लगाकर सोमवार को गांव के रहने वाले आरोपी युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया। 20 वर्षीय पीड़ित युवती का आरोप है कि उसके मां की मृत्यु हो चुकी है। 04 सितंबर 2026 को उसके पिता श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हरिकीर्तन गाने गए थे। वह घर पर अकेली रही। रात साढ़े नौ बजे उसके गांव का मनबढ़ सर्वजीत सुनसान पाकर उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

इसी बीच उसके पिता घर पर पहुंच गए तो आरोपी गाली गलौज और जानमाल की धमकी देने लगा। आरोप है कि पिता को धक्का देकर भाग गया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी सर्वजीत के खिलाफ घर में घुस कर छेड़खानी करने, गाली गलौज और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: बेटी से की छेड़खानी, पिता को धक्का देकर भागा आरोपी