Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsWorld Wetlands Day Celebrated in Sant Kabir Nagar with School Children Learning About Birds and Environment
पर्यावरण के संन्तुलन में पंक्षियों की भूमिका महत्वपूर्ण

पर्यावरण के संन्तुलन में पंक्षियों की भूमिका महत्वपूर्ण

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बखिरा झील पर सोमवार को विश्व आर्द्र दिवस के अवसर पर

Feb 03, 2026 12:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बखिरा झील पर सोमवार को विश्व आर्द्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत स्कूली बच्चों को पक्षियों और पर्यावरण के बारे में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों ने जानकारी दी। नेशनल फिश जेनटिंग रिसर्च ब्यूरो लखनऊ की वरिष्ठ बैज्ञानिक रेजनी चन्द्रन ने बताया कि पर्यावरण के संन्तुलन में पक्षियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह व देखने को मिला। कार्यक्रम वन्य जीव प्रभाग सन्तकबीर नगर के सौजन्य से आयोजित किया गया। वन विभाग की टीम पं. यदुनाथ राधेरमण शिशु/विद्या मदिर बखिरा के शिक्षक व बच्चों को लेकर झील के बाहर बने वाच टावर पर पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां से चिड़ियों को दूरबीन के द्वारा तथा स्वयं पक्षियों को देखकर पहचान किया। इस दौरान कैमा, कूट, फतेह बोनिया, बगुला, टिकिया, पन कौवा, मैग, सेवाह, मैना आदि प्रजाति के पक्षियों को देख स्कूली बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए। झील, पक्षी, पर्यावरण की जानकारी के लिए प्रश्न भी पूछे। पक्षी बिहार में बने पक्षियों के चित्रों को देख कर उनके बारे मे जानकारी की। वही कार्यक्रम में नेशनल फिश जेनटिंग रिसर्च ब्यूरो लखनऊ की वरिष्ठ बैज्ञानिक रेजनी चन्द्रन ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर होने वाले इस कार्यक्रम से बच्चों को पक्षियों, पर्यावरण और फूलों के बारे में जानने का अवसर मिलता है ।उन्होंने कहा कि 426 तरह के पक्षी यहां पर रहते हैं। पढाई के इस दौर मे बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में आने से उन्हें प्रकृति के बारे मे जानने का अच्छा अवसर मिलता है। बच्चों ने वेटलैण्ड डे पर पर्यावरण, वनस्पति, चिड़िया आदि पर पेंटिंग बनाई। इस दौरान प्रधानाचार्य अजीत कुमार चौरसिया, दिलीप तिवारी, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।