युवाओं में तेजी से बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्या

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में यकृत, जिसे लिवर कहा जाता है, के स्वास्थ्य के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व यकृत दिवस मनाया जा रहा है। लापरवाह जीवनशैली, अत्यधिक शराब, और फास्ट फूड के सेवन से लिवर फैटी हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

युवाओं में तेजी से बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्या

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में यकृत यानि लिवर का स्थान शरीर के प्रमुख अंगों में आता है। व्यक्ति की मनमानी और थोड़ी लापरवाही लिवर को बीमार बना दे रही है। फैटी लिवर होने पर लोगों का शरीर उर्जाहीन होने लगता है। शरीर में दूसरी अन्य बीमारियां होने लगती हैं। लिवर संक्रमण के चलते ही हेपेटाइटिस बी और सी भी होता है। अब यकृत दिवस के माध्यम से लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि व्यक्ति स्वस्थ रह सके। जिला अस्पताल के साथ प्राइवेट अस्पतालों में प्रतिदिन पेट की समस्या से पीड़ित लोग इलाज के लिए आ रहे हैं।

जांच में पता चलता है कि यकृत ही संक्रमित हो गया है। अब विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज कराया जा रहा है।विश्व यकृत दिवस हर वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यकृत के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को यकृत रोगों के बारे में शिक्षित करना है। जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनिल सिंह ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है। लोगों की लापरवाहियों के कारण लोगों का लिवर फैटी हो रहा है। अत्यधिक शराब का सेवन भी लिवर को भारी नुकसान पहुंचाता है। शराब का अधिक सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाने के साथ फैटी लिवर की समस्या पैदा कर सकता है। इसकी वजह से लोगों को भोजन पाचन में भी समस्या आती है। इसके अलावा मोटापा और अधिक वजन भी लिवर को फैटी बनाता है। अधिक वजन या मोटापा होने से लिवर में वसा जमा हो सकती है।फास्ट फूड भी फैटी लिवर का जिम्मेदारफास्ट फूड भी फैटी लिवर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। फास्ट फूड खाने में लजीज होता है। इसमें इस प्रकार के तत्व मिलाए जाते हैं जो शरीर में फैट को जमा करते हैं। इसकी वजह से लोगों का शरीर मोटा होने के साथ-साथ लिवर को फैटी बना देता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में वसा और चीनी वाले आहार का सेवन करने से लिवर में वसा जमा होने की आशंका बढ़ जाती है।फैटी लिवर से बचने को व्यायाम जरूरीयोग के माध्यम से लिवर को फैटी होने से बचाया जा सकता है। लोग जिस अनुपात में भोजन के माध्यम से एनर्जी संग्रहीत करते हैं उस अनुरूप शारीरिक श्रम कर उर्जा का क्षरण नहीं करते हैं। कठिन परिश्रम न करने वाले लोग योग के माध्यम से लिवर को फैटी होने से बचा सकते हैं। वैसे कम से कम एक घंटे का व्यायाम प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इन कारणों से भी होता लिवर फैटी-मधुमेह के रोगियों में लिवर फैटी होने का खतरा अधिक होता है।-उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर से लिवर में वसा जमा हो सकती है।-स्टेरॉयड दवाएं भी, लिवर में वसा जमा कर सकती हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।