गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला और बच्चों की पिटाई,केस दर्ज
बिहार के बेलहर कला थाना क्षेत्र के निबियहवा में एक महिला ने गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट की शिकायत की है। महिला सुशीला ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने अभद्र गालियां भेजी और विरोध करने पर उन्हें और उनके बच्चों को पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के निबियहवा में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला और उनके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में निबियहवा निवासी सुशीला पत्नी रामहित पासवान ने लिखा है कि विपक्षी अजय पुत्र कपिल ने उनके मोबाइल पर अभद्र और गंदी गालियां रिकॉर्ड करके भेजी थीं। जब सुशीला इस बात का उलाहना देने विपक्षी के घर पहुंचीं तो वहां विवाद बढ़ गया। जिसके बाद कपिल, उनकी पत्नी काजल और अजय ने एकजुट होकर सुशीला और उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज किया।
विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और लाठी से उनकी पिटाई कर दी। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तीनो आरोपिंतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


