कम्बाईन मशीनों के लिए जारी किया गया निर्देश
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में गेहूं की मड़ाई का समय आ गया है और कंबाइन मशीनों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने कंबाइन संचालकों को सलाह दी है कि वे अपनी मशीनों की पूरी जांच करें और खेतों में आग लगने से बचने के लिए बीड़ी-सिगरेट का प्रयोग न करें।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गेहूं के मड़ाई का समय आ गया है तो कंबाइन मशीनें भी रोड पर दिखने लगी हैं। जिले में चलने वाली कंबाइन मशीनों के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। गेहूं कटाई के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। कंबाइन मशीन संचालकों को चाहिए कि अपनी मशीन का पार्ट पुर्जा पूरी तरह से चेक कर लें। ताकि उपकरणों के घर्षण से आग न लगने पाए। उन्होंने मशीनों पर गैलन और ड्रम में अनिवार्य रूप से पानी भरा होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर फौरी तौर पर आग पर काबू पाया जा सके।
उन्होंने कंबाइन संचालकों के साथ गेहूं की कटाई करने वाले किसानों को कटाई के दौरान बीड़ी और सिगरेट नहीं पीने की सलाह दी है। बीड़ी और सिगरेट से पूरी होने पर खेतों में आग लगने की संभावना काफी कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अक्सर गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने वाली मशीने चलने लगती हैं। इसकी वजह से भी आग लग जाती है। बेहतर यही होगा कि गेहूं कटाई होने के बाद भूसा बनाया जाए ताकि अग्निकांड को पूरी तरह से रोका जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


