Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsWeather Update Farmers Struggle with Crop Irrigation as Rain Fails to Arrive in Sant Kabir Nagar

सुबह शाम छाई रही बदली, दिन में निकली हल्की धूप

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में रविवार को मौसम में बदलाव आया। सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। किसानों को धान की फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ रही है। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 15 Sep 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
सुबह शाम छाई रही बदली, दिन में निकली हल्की धूप

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में रविवार को भोर से लेकर दोपहर तक बदली छाई रही। ऐसा लग रहा था कि भारी बारिश होगी, लेकिन दोपहर में मौसम बदल गया। उसके बाद निकली हल्की धूप ने किसानों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश न होने की वजह से किसानों को धान की फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिले में सुबह से ही आसमान में घटाएं कुछ इस कदर छाई रही मानों भारी बारिश होगी।

किसान बार-बार आसमान की ओर देखते रहे, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। तेज हवाओं के साथ बादल भी उड़ते रहे। शाम के वक्त हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों की फसल सूखी की सूखी रह गई। अंतत किसान अपने फसलों को बचाने के लिए सिंचाई कर रहे हैं। इसकी वजह से धान की फसल की लागत बढ़ती जा रही है बारिश न होने से किसान मजबूरी में अपने धान की खेती की सिंचाई कर रहे हैं। बारिश नहीं होने और आसमान में बदली छाने की वजह से धान की फसल में झुलसा रोग भी लग रहा है। झमाझम बारिश होने के साथ मौसम साफ हो जाता तो खेतों में रोग और कीट की मात्रा काफी हद तक कम हो जाती। आगामी 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हवाएं समान्य गति से पुरवा चलेंगी। डा. अमरनाथ मिश्र ,मौसम वैज्ञानिक , नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।