बदली छंटने के बाद निकली तेज धूप
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में मौसम एक दिन पहले की बदली और बूंदाबांदी के बाद साफ हो गया। सुबह हल्की धुंध के साथ ठंड का असर था, लेकिन दिन में तेज धूप निकली। तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोगों ने धूप में समय...

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक दिन पहले बदली व बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। बदली छंटने के बाद दिन में तेज चटख धूप निकली। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध के साथ ठंड का काफी असर रहा।
पश्चिमी विछोभ के कारण शनिवार को मौसम बदल गया था। सुबह से बदली छाई थी। दोपहर में जिले में हल्की बूंदाबादी हुई थी। लोगों को उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी इससे फसलों की सिंचाई हो जाएगी। पर दिन भर व रात में छाई बदली रविवार की भोर होने तक गायब हो गई। रात से लेकर सुबह तक हल्की धुंध रही। यह दिन चढ़ने के साथ गायब हो गई। आठ बजे के बाद गुनगुनी धूप तेज होती गई। धूप निकलने के बाद लोगों ने अपने जरूरी कार्य निपटाए। लोगों ने धूप में बैठकर आनंद उठाया। हालांकि मद्धिम गति से चल रही हवाएं ठंड का अहसास कराती रहीं। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।