Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsWeather Change in Santkabirnagar Increases Cold Impact Beneficial for Rabi Crops
सुबह के समय छाई रही हल्की धुंध, बढ़ा ठंड का असर

सुबह के समय छाई रही हल्की धुंध, बढ़ा ठंड का असर

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंडक बढ़ने से किसानों में चिंता है कि गेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 24 घंटे में तापमान में और गिरावट की संभावना है।

Nov 21, 2025 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने से ठंड का असर बढ़ गया। भोर में आसामन में धुंध छाई रही। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद हल्की धूप निकली। वहीं दिन में धूप के बीच बादल आते रहे। मौसम में बदलाव की वजह से ठंडक बढ़ती जा रही है। इस प्रकार का मौसम रबी की फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है। गुरुवार की भोर में हल्की धुंध छाई रही। सुबह आठ बजने के बाद मौसम साफ होने लगा। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वातावरण में हल्की गर्माहट महसूस हुई। मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान तेजी के साथ गेहूं के फसलों की बोआई कर रहे हैं। किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि ठंडक और बढ़ गई तो गेहूं के जमाव में दिक्कते आएंगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। ‘पहाड़ों से होकर आ रही हवाओं की वजह से मैदानी इलाके में ठंडक बढ़ती जा रही है। आगामी 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।’ डा. अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक