Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsWeather Change in Sant Kabir Nagar Temperature Drops and Winter Approaches
ठंड का बढ़ रहा असर, सुबह छाई रही हल्की धुंध

ठंड का बढ़ रहा असर, सुबह छाई रही हल्की धुंध

संक्षेप: Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह हल्की धुंध छाई रहती है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। बच्चों में सर्दी और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। रबी फसलों की बोआई के लिए किसान तेजी से खाद और बीज खरीद रहे हैं।

Wed, 5 Nov 2025 03:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। इसी के साथ ठंडक ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दो दिन बाद ठंडक और भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम ठंडा होने के कारण सुबह की गुनगुनी धूप अच्छी लगने लगी है। बर्फीली हवाओं ने वातावरण में धीमी गति से ठंडक घोलना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से छन कर आ रही हवाएं मैदानी इलाके में ठंडक फैला रही हैं। बदलते हुए मौसम में लोगों को बच कर रहने की सलाह दी जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौसम के इसी बदलाव में रबी के फसलों की बोआई होती हैं और तेजी के साथ खेत किसानी के काम किए जा रहे हैं। मौसम मे इस बदलाव का सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक्षक क्षमता कम होने की वजह से बच्चे जल्द ही सर्दी, जुकाम बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं। बीमारी बिगड़ने की स्थित में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीपी सिंह ने बताया कि बदलते हुए इस मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रबी की बोआई का समय चल रहा है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। इस प्रकार के मौसम में गेहूं का जमाव तेजी के साथ होता है। बीते सप्ताह बारिश होने की वजह से किसानों को खेत भरने की अब नौबत नहीं है। किसान सीधे तौर पर गेहूं की बोआई करने के लिए तेजी के साथ खाद और बीज की खरीदारी कर रहे हैं। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान ठंडक बढ़ने के आसार हैं। वातावरण में धुंध के साथ हल्की बदली छाई रहेगी। बारिश होने के आसार नहीं हैं।