बच्चों और बुजुर्गों को परेशान कर रही लौटती ठंड
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंडक लौट रही है। दिन में अच्छी धूप
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंडक लौट रही है। दिन में अच्छी धूप निकलने से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया जा रहा है तो रात का तापमान गिर कर दस डिग्री सेल्सियस पर आ जा रहा है। शाम को भले ही लोगों को ठंड से राहत मिल रही हैं, लेकिन भोर में ठंडक परेशान कर रही है। लौटती हुई यही ठंडक बच्चों और बुजुर्गों को परेशान कर रही है। यह परिवर्तन अस्थमा के मरीजों पर भारी पड़ रहा है। बसंत का आगमन भी सांस वाले मरीजों को रास नहीं आ रहा है। सांस फूलने वाले मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
छोटे बच्चे अक्सर दिन में खेलने निकल जा रहे हैं। जब बह घर के बाहर खेलते हैं तो पसीना छूट रहा है और खेल समाप्त होने के बाद ठंडक सी लग रही है। मौसम का यही उतार-चढ़ाव बच्चों और बुजुर्गों को परेशान कर रहा है। मौसम में बदलाव के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। दवाओं के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। तादाद अधिक होने की वजह से मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ा। मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज अधिक आए। बुजुर्ग मरीजों को सांस लेने वाले मरीजों की तादाद अधिक रही। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर फिजीशियन कक्ष तक लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी कक्ष में बैठे डॉ. कुमार सिद्धार्थ, डॉ. एपी मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. एसडी ओझा, डॉ. एलसी यादव, डॉ. फराज अहमद, डॉ. राम गोपाल, डॉ. एके पाठक, डा. वीपी पांडेय मरीजों का उपचार कर रहे थे। फिजीशियन डा. रमाशंकर सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने पर अस्थमा के मरीजों की तादाद बढ़ जाती है। कुछ लोगों को धूल धुंआ के अलावा फूलों से सभी एलर्जी होती है। बसंत के आगमन पर फूल खिल जाते हैं। कुछ लोगों को फूलों के सुगंध से एलर्जी होती हैं। लोगों को उन फूलों से दूर रहना चाहिए, जिनसे उन्हें एलर्जी है। इसके आलवा अपने चिकित्सक की सलाह पर नियमित रूप से दवाओं का सेवन करते रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



