Santkabir Nagar News: तेजी से घट रहा नदियों का जलस्तर
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले की राप्ती और सरयू नदियों का जलस्तर घटने लगा है। 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 40 सेमी और राप्ती का 27 सेमी घटा। बाढ़ का खतरा टला और लोग राहत महसूस कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं।
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बहने वाले राप्ती और सरयू नदियों का जलस्तर कई दिन तक उफनाने के बाद तेजी के साथ कम होने लगा है। इससे नदी के तटीय इलाकों में रहने वालों को काफी राहत हुई है। बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 40 सेमी तो राप्ती का 27 सेमी घट गया। बाढ़ का खतरा टला तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं नदी का जलस्तर घटने के साथ ही बाढ़ खंड विभाग बंधों की मरम्मत में जुटा हुआ है। मेंहदावल क्षेत्र के पूर्वी-उत्तरी हिस्से से होकर बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर लगातार तेजी से घट रहा है। जलस्तर में आई गिरावट से जहां सिंचाई एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं नदी किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता भी काफी हद तक कम हो गई है।
स्थिति पर नजर
विभागीय अधिकारी अभी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार राप्ती नदी का जलस्तर शनिवार सुबह आठ बजे 75.620 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि शाम चार बजे तक जलस्तर और गिरकर 75.490 मीटर पर पहुंच गया। वहीं रविवार की सुबह घटकर 75.350 पर पहुंच गया है। इससे पहले नदी का जलस्तर 76.15 मीटर तक पहुंचने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई थी।
बाढ़ का खतरा कम
हालांकि बीते दो दिनों में जलस्तर में 74 सेंटीमीटर से अधिक की कमी दर्ज होने से बाढ़ की आशंका फिलहाल काफी कम हो गई है। वहीं सरयू नदी का जल स्तर शनिवार सुबह आठ बजे यह 77.600 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शाम चार बजे तक जलस्तर और गिरकर 77.400 मीटर पर पहुंच गया। रविवार की सुबह आठ बजे यह 77.200 मीटर पहुंच गया। ससे आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
तटबंधों की निगरानी
जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट से तटबंधों की निगरानी कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से जलस्तर बढ़ने के कारण विभागीय टीमें तटबंध पर लगातार निगरानी कर रही थीं। अब स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ने से क्षेत्र के लोगों ने भी राहत महसूस की है।
सतर्कता बरतना
सहायक अभियंता मनीष राय ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर लगातार तेजी से घट रहा है। इसके बावजूद विभाग पूरी सतर्कता के साथ नदी और तटबंध की निगरानी कर रहा है। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं है। यदि जलस्तर में इसी तरह गिरावट जारी रही तो अगले एक-दो दिनों में नदी का जलस्तर पूरी तरह सामान्य स्थिति में आ जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


