बीएलओ को मिली किट, आज से शुरू होगा घर-घर सर्वेक्षण
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को किट दी गई है और घर-घर सर्वेक्षण शुरू होगा। 19 अगस्त से ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण...

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज होती जा रही है। मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को किट दे दिया गया है। अब बीएलओ घर-घर सर्वेक्षण शुरु करेंगे। मतदाता पुनरीक्षण शुरू होते ही गांव चुनवी रंग चढ़ने लगेगा। पूरे जिले में बुधवार से सर्वेक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन 19 अगस्त से ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना है। 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण करने वालों का नाम जोड़ा जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म 17 भरेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की जांच के बाद वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। कब क्या है कार्यक्रम - 19 अगस्त से 29 सितम्बर तक घर-घर सर्वेक्षण कार्य - 19 अगस्त से 25 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन - 23 से 29 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन की घर-घर जांच - 6 से 12 दिसम्बर तक दावे व अपत्तियां - 13 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक दावे व अपत्तियों का निस्तरण - 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता का करें सर्वे एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि सभी बीएलओ घर-घर पहुंचकर सबसे पहले सर्वे प्रपत्र 11 भरें। 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले का नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 16 भरें। मतदाता का नाम संशोधन के लिए प्रपत्र-17 व मृतक मतदाता का नाम हटाने के लिए प्रपत्र -18 भरें। गांव के सभी मकानों का सर्वे करें। नया मकान बनने पर पुराने मकान नम्बर को जोड़ते हुए क व का दर्शाएं। समय से कार्य पूर्ण कर अपने पर्यवेक्षक के पास जमा कर दें। सर्वे के दौरान इस बात का ध्यान दें कि एक भी मकान सर्वे से छुटना नहीं चाहिए। घर में ताला लगे होने की दशा में कई बार जाकर सुनिश्चित करें। ऐसे मकान का सर्वे रात या सुबह में जाकर करें जिसका पूरा परिवार नौकरी अथवा अन्य कारण से सुबह निकल जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




