Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsVoter Registration Issues in Sant Kabir Nagar Delays and Challenges Faced by Citizens
नाम खोजने से लेकर भरने तक में आ रही दिक्कत

नाम खोजने से लेकर भरने तक में आ रही दिक्कत

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फार्म भरने, नाम खोजने और ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं। बीएलओ की निष्क्रियता और जानकारी के अभाव से मतदाता परेशान हैं। कई लोगों के फार्म अभी तक नहीं पहुंचे हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।

Nov 22, 2025 10:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिले में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाताओं को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। नाम खोजने से लेकर फार्म भरने तक में दिक्कतें आ रही हैं। अभी भी तमाम मतदाताओं के पास फार्म नहीं पहुंचा है। वहीं कुछ लोगों के फार्म बीएलओ के पास भी नहीं मिल रहे हैं। यही नहीं लोगों को वोटर लिस्ट से मिलान कराने में समस्या आ रही है। फार्म ऑनलाइन कराने में नेटवर्क की भी दिक्कतें हो रही हैं। एसआईआर प्रपत्र भरने में बीएलओ दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर लोग जूझ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक वार्ड में कई बूथ होने से लोगों को अपना नाम खोजने में दिक्कतें आ रही हैं। एक ही परिवार के लोगों का अलग-अलग बूथ पर नाम होने से बीएलओ को खोजना पड़ रहा है। बंजरिया पश्चिमी के मतदाताओं ने बताया कि वोटर लिस्ट से नाम खोजने में समस्या आ रही है। फार्म किस बीएलओ के पास चला गया पता नहीं चल रहा है। सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने बताया कि उनका ही फार्म नहीं मिल रहा है। वहीं वोटर लिस्ट से नाम मिलान में दिक्कत आ रही है। कुछ लोगों का नाम 2003 की लिस्ट में है लेकिन मौजूदा लिस्ट में नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ तमाम मतदाता अभी फार्म आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास तक फार्म ही नहीं पहुंचा है। स्टेशन पुरवा के संजय ने बताया कि मोहल्ले में अभी काफी लोगों तक फार्म नहीं पहुंचा है। बीएलओ कहां बैठ रहे हैं पता नहीं चल रहा है। उनके घर के लोगों का एक बूथ पर नाम होने के बजाय अलग-अलग बूथ पर नाम कर दिया गया है। इससे भी बीएलओ को खोजने में समस्या हो रही है। फार्म ऑन लाइन करने में हो रही हैं दिक्कतें जिन मतदाताओं का फार्म भरा जा रहा है उसे ऑन लाइन करने में भी दिक्कत हो रही है। कहीं नेटवर्क नहीं मिल रहा है कहीं सर्वर फेल है। बीएलओ इसे लेकर परेशान हैं। बीएलओ का काम कर रही कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि हम फार्म वितरित कर देंगे, फार्म जमा भी कर देंगे। पर ऑन लाइन करने का काम हमसे लेकर दूसरों को दे दिया जाए। ऑनलाइन करने में समस्या काफी समस्या हो रही है। एसआईआर प्रपत्र भरने में बीएलओ नहीं दिखा रहे दिलचस्पी, जागरूक युवाओं ने संभाला मोर्चा नाथनगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के 103 ग्राम पंचायतों में धीमी गाति से एसआइआर प्रपत्र वितरण शुक्रवार तक होता रहा। लेकिन बीएलओ फार्म को थमाकर उसे भरने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं। सुस्त प्रणाली देखकर तेज तर्रार युवाओं की टोली ने मोर्चा संभाल लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर ग्रुप में बैठकर मतदाताओं की मौजूदगी में प्रपत्र को भर रहे हैं। उनमें उपजी शंका का निस्तारण हो रहा है। जो निरक्षर मतदाताओं के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है। अधिकांश बीएलओ भी फार्म नहीं भर पा रहे हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। भटक रहे मतदाता, दूसरों का ले रहे सहारा बखिरा। एसआईआर फार्म भरने में मतदाताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका कारण है ज्यादातर मतदाताओं में जानकारी का अभाव होना है। बीएलओ व उनके सहयोगी कर्मी फार्म देकर चले जा रहे हैं। ऐसे में बखिरा कस्बा के लेडुआ महुआ, अमरडोभा समेत अन्य स्थानों पर मतदाताओं को फार्म भरने में परेशानी हो रही है। लोग दूसरों का सहारा लेकर पूछ रहे हैं कि कैसे भरा जाएगा। नई बहुओं के वोटर लिस्ट को मंगाने में हो रही हैं दिक्कतें मेंहदावल। एसआईआर फॉर्म भरने में सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि जिनके घर नई बहुएं आई है उन्हें अपने मायके से निर्वाचन कार्ड व उस समय के वोटर लिस्ट को मंगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएलओ को फॉर्म को बांटने के बाद समझाने व इसको एकत्रित करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हलांकि एक तरफ अभी तक पूरे फॉर्म वितरित भी नहीं हो पाए हैं। राजनीतिक दलों ने बीएलए लिस्ट दी पर सक्रिय नहीं जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों से एसआईआर अभियान में बूथों पर बूथ सहायक तैनात करने के लिए कहा था। उनकी लिस्ट मांगी थी। राजनीतिक दलों ने लिस्ट दे दी है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि राजनीतिक दलों के सहायकों की सक्रियता नहीं दिख रही है। कहीं कहीं सपा के कार्यकर्ता सक्रिय दिख रहे हैं। नगरीय क्षेत्रों में सभासद सक्रिय दिख रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक दलों का कहना है कि एजेंटों की तैनाती कर दी गई। सभी सक्रिय हैं। फार्म भराने का काम कर रहे हैं।