Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsVoter Registration Drive in Santkabirnagar 60 Forms Digitized 69 157 Names to be Removed
एसआईआर के कार्य ने पकड़ी तेजी, 60 प्रतिशत फार्म हुए डिजिटाइज्ड

एसआईआर के कार्य ने पकड़ी तेजी, 60 प्रतिशत फार्म हुए डिजिटाइज्ड

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अधिकारियों

Mon, 1 Dec 2025 11:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अधिकारियों के लगातार दौरे से तेजी आ गई है। अब तक सभी मतदाताओं को फार्म वितरित करने का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं 60 प्रतिशत से अधिक फार्म डिजिटाइज्ड हो गया है। वितरित फार्म भराकर कलेक्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों ने शेष फार्मों को डिजिटाइज्ड करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरी प्रक्रिया में विभिन्न कारणों से 69 हजार 157 मतदाताओं के नाम कटेंगे। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो गई है या कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें प्रत्येक मतदाता को अपनी व्यक्तिगत और वोटर आईडी संबंधी जानकारी भरनी होती है। मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए 04 नवंबर से अभियान चल रहा है। इसके तहत एसआईआर फॉर्म पर मतदाताओं से सूचना भरवाई जा रही हैं। 04 दिसंबर 2025 तक एसआई आर फार्म भरे जाने हैं। अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अभियान में चार दिन बचे हैं। चार दिनों में 40 प्रतिशत काम कराना शेष है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 13 लाख 37 हजार 186 मतदाता हैं। इनमें जिन लोगों को फार्म बांटा गया है उनकी संख्या 13 लाख 31 हजार 613 है। जो 99.58 प्रतिशत है। इनमें से 8 लाख 06 हजार 010 मतदाता के फार्म डिजिटाइज्ड हो गए है। यह कुल मतदाता का 60.28 प्रतिशत है। इनमें से 8 लाख 04 हजार 648 को बीएलओ ने वेरीफाई किया है। विधानसभा क्षेत्र वार आंकड़ों के अनुसार मेंहदावल विस क्षेत्र में 4 लाख 71 हजार 742 मतदाताओं में से 46 हजार 974 को फार्म बांटे गए। इनमें फार्म भरने के बाद 2 लाख 92 हजार 407 फार्म डिजिटाइज्ड हो गए हैं। खलीलाबाद विस क्षेत्र में 4 लाख 68 हजार 685 मतदाताओं में से 4 लाख 67 हजार 497 को फार्म बांटे गए। 2 लाख 94 हजार 275 डिजिटाइज्ड हो गए हैं। धनघटा विस क्षेत्र में 3 लाख 96 हजार 759 मतदाताओं में से 3 लाख 84 हजार 943 को फार्म बांटे गए। इनमें 2 लाख 19 हजार 328 फार्म डिजिटाइज्ड हुए हैं।