
संतकबीरनगर जिले में एसआईआर में घट गए 2.66 लाख मतदाता
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में विशेष पहचान समीक्षा (एसआईआर) के बाद 2 लाख 66 हजार 870 मतदाता सूची से हट गए हैं। इसमें मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अनट्रेस वोटर शामिल हैं। खलीलाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक नाम कटे हैं। अब जनपद में 10 लाख 70 हजार 316 वोटर बचे हैं।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एसआईआर के बाद 2 लाख 66 हजार 870 मतदाता घट गए हैं। इसमें मृतक, परमानेन्ट शिफ्टेट, अनट्रेस वोटर शामिल हैं। इन सभी के नाम अब वोटर लिस्ट से हट गए हैं। वोटर लिस्ट पूरी तरह से फिल्टर हो गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी प्रति भी प्रदान कर दी गई है। फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन होने के साथ ही अब आपत्ति मांगी गई है। इसके अलावा जो वोटर एसआईआर के दौरान ट्रेस नहीं हो सके हैं उनको नोटिस जारी करने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद में 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाकर एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
एसआईआर से पहले कुल 13 लाख 37 हजार 186 वोटर रहे। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 10 लाख 70 हजार 316 वोटर हैं। इसमें पुरुष 5 लाख 95 हजार 75 और महिला 4 लाख 75 हजार 238 वोटर हैं। मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 9 हजार 337 पुरुष और 1 लाख 67 हजार 296 महिला वोटर हैं। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में 2 लाख 5 हजार 332 पुरुष और 1 लाख 64 हजार 430 महिला वोटर हैं। धनघटा विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 80 हजार 406 पुरुष और 1 लाख 43 हजार 512 महिला वोटर हैं। ------------------- सबसे अधिक खलीलाबाद में कटे नाम एसआईआर के बाद कुल 2 लाख 66 हजार 870 मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसमें खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में 96,923, मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 95 हजार 109 और धनघटा विधान सभा क्षेत्र में 72 हजार 838 वोटरों के नाम कटे हैं। ------------------ 43 हजार से अधिक मतदाता मिले मृतक एसआईआर में जनपद में कुल 43,794 मतदाता मृतक पाए गए हैं। इनके नाम मतदाता सूची में शामिल थे। मृतकों में सबसे अधिक मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में रहे। मेंहदावल में 16 हजार 216, खलीलाबाद में 13 हजार 381 और धनघटा में 14 हजार 197 वोटर मृतक पाए गए। इनके नाम एसआईआर के बाद मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। ------------------- 1.20 लाख मतदाता परमानेन्ट हो गए हैं शिफ्ट जनपद में 1 लाख 20 हजार 458 वोटर परमानेन्ट दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं। इनके नाम अभी भी वोटर लिस्ट में शामिल थे। एसआईआर के बाद ये नाम हट गए हैं। इसमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के 38 हजार 231, खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के 50,489 और धनघटा विधानसभा क्षेत्र के 31 हजार 738 वोटर शामिल हैं। ---------------------- नहीं मिल सके 57 हजार से अधिक वोटर एसआईआर के दौरान जनपद के 57 हजार 525 वोटर ऐसे रहे जिन्हे बीएलओ ट्रेस नहीं कर सके। इसमें मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के 23,787, खलीलाबाद के 20,923, धनघटा के 12 हजार 815 वोटर शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




