Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsVoter List Issues in Sant Kabir Nagar 69 157 Forms Uncollected
69157 मतदाताओं के कट सकते हैं नाम

69157 मतदाताओं के कट सकते हैं नाम

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 69 हजार 157 मतदाताओं

Mon, 1 Dec 2025 11:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 69 हजार 157 मतदाताओं के फार्म विभिन्न कारणों से कलेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते नई मतदाता सूची से इन लोगों के नाम कट सकते हैं। इनमें 22 हजार 203 मतदाताओं की मृत्यु हो गई है। जबकि 6 हजार 411 मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। वहीं 29 हजार 181 मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इनमें 10 हजार 347 मतदाता पहले से ही इनरोल्ड हैं। 1015 मतदाताओं का अन्य कारणों से फार्म नहीं जमा हो पा रहा है। विधान सभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में 8 हजार 922 मतदाताओं की मृत्यु हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2 हजार 592 मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। 10 हजार 408 मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 4 हजार 233 पहले से ही इनरोल्ड हैं। 227 का अन्य कारणों से फार्म नहीं जमा हो पा रहा है। कुल 26 हजार 382 मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में 6 हजार 724 मतदताओं की मृत्यु हो गई है। 2 हजार 335 मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। 11 हजार 583 दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 3 हजार 379 पहले से ही इनरोल्ड हैं। 624 का अन्य कारणों से फार्म नहीं जमा हो पा रहा है। कुल 25 हजार 045 मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। धनघटा विधान सभा क्षेत्र में 6 हजार 557 मतदाताओं की मृत्यु हो गई है। 1 हजार 484 मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। 7 हजार 190 मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 2 हजार 335 मतदाता पहले से ही इनरोल्ड हैं। 164 का अन्य कारणों से फार्म नहीं जमा हो पा रहा है। कुल 17 हजार 730 मतदाताओं के नाम कट सकते हैं।