जमीन संबंधी विवाद में दंपति समेत तीन को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के ढोढ़ई में मंगलवार को जमीन विवाद के चलते सगे भाईयों के परिवार ने दंपति समेत तीन लोगों की पिटाई की। पीड़ित अमिका प्रसाद ने आरोप लगाया कि उसके पट्टीदारों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जमीन संबंधी विवाद में दंपति समेत तीन को पीटा

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ढोढ़ई में मंगलवार को जमीन संबंधी विवाद में सगे भाईयों के परिवार ने दंपति समेत तीन की पिटाई कर दी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने बाप-बेटों समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित अमिका प्रसाद पुत्र स्वर्गीय राम कृपाल का आरोप है कि 28 अप्रैल 2026 को समय शाम 4 बजे उसके पट्टीदार लालसा प्रसाद, ,कमलेश,रवि किशन,सतीराम जमीन संबंधी झगड़े को लेकर उसे गाली गलौज देने लगे। मना करने पर लोग उसे लात घूसो,लाठी डंडे से मारने-पीटने लगे। जब बचाव में खुशबु पत्नी राजेश , कुसुम पत्नी अमिका प्रसाद पहुंची तो उक्त लोग उन्हें भी लाठी डण्डों से मारते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

पिटाई से सभी को चोटे आयी है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि लालसा प्रसाद, ,कमलेश,रवि किशन,सतीराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।