बारात में नाचने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एक बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें दो पक्ष भिड़ गए। इस संघर्ष में दंपति समेत सात लोग घायल हुए। एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया। घटना 27 अप्रैल 2026 की रात को हुई थी।

बारात में नाचने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नाऊडांड में बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद सोमवार की रात में दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों से दंपति समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ा। मंगलवार को पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज किया।एक पक्ष के लाल बहादुर पुत्र शिवमूरत का आरोप है कि वह अपने पट्टीदारी के चाचा के यहां से बारात जाने के लिए तैयार हुए थे। उसी बीच चन्द्रभान, विनोद, प्रमोद, गंगाराम, पुरुषोत्तम निवासी नाऊडांड़ और श्रवण निवासी चिरैयाड़ाड मेंहदावल से घर पर ही कुछ तू-तू मैं-मैं हो गया था।

उसी वजह से विपक्षी योजना बनाकर उसको लाठी, डंडे व सरिया तथा धारदार हथियार से जान से मारने की कोशिश की। यह घटना बारात से वापस आने के बाद की है। पिटाई से उसके सिर पर काफी गहरी चोट आयी है। उसकी पत्नी ममता व माता इसरावती को काफी बुरी तरह से एक जुट होकर मारे पीटे। यह घटना 27 अप्रैल 2026 की रात करीब एक बजे के आस पास की है। उसके चाचा के लड़के विपिन विश्वकर्मा पुत्र दीनानाथ व राज पुत्र लाल बहादुर को भी काफी गहरी चोट लगी है। सिर फट गया है। इनकी तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को चन्द्रभान, विनोद, प्रमोद, गंगाराम, पुरुषोत्तम और श्रवण के खिलाफ केस दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष के चंद्रभान का आरोप है कि उसके भाई उदयभान की बारात अहिरौली गई थी। जहां डीजे पर नाचने को लेकर दूसरे पक्ष के चार-पांच युवक उसके बेटे से विवाद कर लिए। उसी खुन्नस में गांव पर फिर उक्त लोग चढ़ गए और उसके बेटे गंगाराम और पुरूषोत्तम को मारपीट कर घायल कर दिए। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।