प्रधान समेत चारों भाई भेजे गए जेल
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर,निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव में शुक्रवार को प्रधान पक्ष के लोगों

संतकबीरनगर,निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव में शुक्रवार को प्रधान पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में पूर्व प्रधान के परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पीड़ित पूर्व प्रधान कमलचंद का आरोप है कि वर्तमान प्रधान व अन्य लोगों ने घर में घुसकर लोहे के रॉड, डंडों से जानलेवा हमला किया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने वर्तमान प्रधान कुलदीप चौहान और उनके भाई सचिन चौहान, राज चौहान और शत्रुघ्न चौहान समेत आठ के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने प्रधान व उनके तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश में विवाद हुआ है। प्रधान समेत चारों नामजद आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


