घर में घुसकर महिला, सास व बेटी को पीटा, पांच पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - मेंहदावल कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते पांच आरोपितों ने महिला, सास और नाबालिग बेटी को लाठी-डंडे से पिटाई की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

घर में घुसकर महिला, सास व बेटी को पीटा, पांच पर मुकदमा

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे के मोहल्ला केवटलिया अव्वल में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिला, उसकी सास और नाबालिग बेटी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता निशा पत्नी श्रीकांत की तहरीर के अनुसार मंगलवार की शाम सुर्दशन, राम सजन, सुजीत पुत्रगण राम अचल, बबीता पत्नी सुजीत और कुसुम पुत्री राम अचल उसके घर पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और ईंट से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं सास सरस्वती को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं बेटी नीतू को भी मारपीट में चोटें आईं हैं। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।