Santkabir Nagar News: दंपति समेत 07 के खिलाफ केस दर्ज

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में जमीन विवाद के मद्देनजर बाप-बेटे समेत चार लोगों पर हमला किया गया। पीड़ित लालाराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 16 अगस्त को इन्द्रजीत और अन्य ने उनके परिवार को पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Santkabir Nagar News: दंपति समेत 07 के खिलाफ केस दर्ज

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के बगहिया में जमीन संबंधी विवाद में बाप-बेटे समेत चार की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दंपति समेत 07 के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित लालाराम पुत्र स्वर्गीय रामदेव मोहल्ला बगहिया का आरोप है कि 16 अगस्त 2026 को जमीन संबंधी विवाद को लेकर इन्द्रजीत, अवनीश, अतुल प्रताप, प्रिंस प्रताप , निखिल कुमार, मीना देवी, चन्द्रावती तथा दो अज्ञात व्यक्ति गोलबंद होकर उसके घर पर चढ़ आए। उक्त लोग उसके परिवार को गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लात घूसो तथा लाठी डण्डे से मारने पीटने लगे। जिससे उसके परिवार को काफी चोटे आई तथा उसका दोनों पैर टूट गया है।

उसके बड़े बेटे गुरू प्रसाद व दूसरा बेटा पंकज कुमार का सिर फूट गया है। उसकी बहू वंदना का हाथ टूट गया। पूरा परिवार बुरी तरह चोटिल हो गया। आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए, तब जाकर उसके परिवार की जान बची। उक्त लोग जाते समय जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि इन्द्रजीत, अवनीश, अतुल प्रताप, प्रिंस प्रताप, निखिल कुमार, मीना देवी, चन्द्रावती तथा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: दंपति समेत 07 के खिलाफ केस दर्ज