
मरम्मत के अभाव में सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Santkabir-nagar News - राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र में पिपरा प्रथम से बैरिहवां-मदरहा-औरहिया जाने वाली सड़क की
राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र में पिपरा प्रथम से बैरिहवां-मदरहा-औरहिया जाने वाली सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मरम्मत के अभाव में सड़क बदहाल हो गई है, जिससे आवागमन में भारी असुविधाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब से सड़क बनी है तब से मरम्मत कार्य नहीं हुआ। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गिट्टियां बिखरी पड़ी है जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी मांग के बावजूद मरम्मत न होने से आक्रोशित हो ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन करने वालों में हरिश्चंद्र, रामसजन, रामशरण, शंकर, चंद्रशेखर, पंचम, राधेश्याम, मुरली, गंगाराम, कमलेश, नरेश, मुलायम सहित कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की बदहाली को दुरुस्त किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्षेत्र जिले का सीमावर्ती इलाका होने के कारण कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सड़क की स्थिति का जायजा लेने नहीं आता है। इस संबंध में स्थानीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी है। इस्टीमेट बनाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इसका मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




