Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsVillage Security Committees Meet to Discuss Theft Prevention and Cyber Awareness in Santkabir Nagar
अलाव पर चर्चा में साइबर फ्राड से बचने के बताए उपाय

अलाव पर चर्चा में साइबर फ्राड से बचने के बताए उपाय

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में रविवार को ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें हुईं, जिसमें चोरी की घटनाओं की रोकथाम और साइबर जागरूकता पर चर्चा की गई। सदस्यों को सीसीटीवी कैमरे लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की गई।

Feb 02, 2026 02:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में रविवार को अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित हुई। जिसमें ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं साइबर जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत गांव, घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दुर्घटनाएं रोकने को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी बताया। दुधारा क्षेत्र के महुआरी तिराहे पर एसओ अरविंद शर्मा, बाघनगर चौकी इंचार्ज सचिंद्रनाथ राय, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यां एवं गांव के लोगों के साथ रविवार की देर शाम को अलाव पर चर्चा की।।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सदस्यों से अपील किया कि यदि किसी गांव में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें । साथ ही दिन के समय विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया, जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो । ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग एवं फर्जी लिंक के माध्यम से अपराधी आमजन को अपना शिकार बना रहे हैं । सभी से अनुरोध किया गया कि वे अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक विवरण अथवा कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के विश्वास न करें और न ही क्लिक करें। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी अलाव पर चर्चा हुई।