ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरजबरिया नाला निर्माण को लेकर बवाल, हुई हाथापाई

जबरिया नाला निर्माण को लेकर बवाल, हुई हाथापाई

मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। मगहर कस्बे में काश्तकारों की भूमि से जबरिया

जबरिया नाला निर्माण को लेकर बवाल, हुई हाथापाई
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरSun, 11 Jun 2023 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मगहर, हिन्दुस्तान संवाद।

मगहर कस्बे में काश्तकारों की भूमि से जबरिया नाला निर्माण को लेकर शनिवार को बवाल हो गया। जो तू-तकरार के बाद हाथापाई तक जा पहुंचा। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्रापर्टी डीलर द्वारा जबरिया कार्य करने को लेकर पिछले कई दिनों से काश्तकारों में नाराजगी जग जाहिर है।

नगर पंचायत मगहर के बगैचा वार्ड में काश्तकारों की खेतिहर भूमि गढ्ढे के रूप में तब्दील हो गई थी। जिसमें कस्बे का गंदा पानी आता-जाता रहा है। गढ़ही के रूप में परिवर्तित हो चुकी थी। जिसका कुछ हिस्सा काश्तकारों से प्रापर्टी डीलर ने बैनामा करा कर इसे पाटना और अपने हिसाब से काम करना शुरू कर दिया। जो विवाद का कारण बनता चला गया। इसके बाद प्रापर्टी डीलर ने मनमाने तरीके से पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण करना शुरू कर दिया। जिससे आस-पास के काश्तकारों पूरी तरह से असंतुष्ट हैं। शनिवार को जबरिया नाला निर्माण को लेकर एक काश्तकार व प्रापर्टी डीलर से पहले तु-तकरार शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के दीवान आनन्द दूबे व राम विनय यादव पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। जिससे बड़ा विवाद होने से बच गया। यहां हो रहे जबरिया नाला निर्माण से काश्तकार पूरी तरह से असंतुष्ट हैं। इस मामले में जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो भविष्य में किसी अनहोनी से इनकार नही किया जा सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें