Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsUP Board High School and Intermediate Exams Start February 18 in Sant Kabir Nagar
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 94 केंद्रों पर 54,240 परीक्षार्थियों के लिए 4179 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर सुरक्षित रखी गई हैं।

Feb 10, 2026 10:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से होगी। परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न होगी। इसको लेकर विभाग के जिम्मेदारों ने तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कॉपियां छात्र संख्या के अनुसार प्राप्त कराई जा रही हैं। इसके अलावा 70 प्रतिशत प्रश्न पत्र भी जिले में पहुंच गए हैं, जिन्हें विभाग के जिम्मेदार केंद्र तक पहुंचाएंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार जनपद में 94 केंद्रों पर होगी। कुल 4179 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें परिषदीय और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 94 केंद्र व्यवस्थापक और 94 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। इस बार की परीक्षा में कुल 54,240 परीक्षार्थी नामांकित हैं। हाईस्कूल के 28,392 और इंटरमीडिएट के 25,848 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने में अब महज आठ दिन शेष है। इस कारण सभी ने तैयारी तेज कर दिया है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है सभी को सूचना दे दी गई है, उनके आई कार्ड भी बनने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा कॉपियां केंद्र पर पहुंच गई हैं, उन्हें सुरक्षित रखवाया गया है। प्रश्नपत्रों को पहुंचाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। डीआईओएस कार्यालय के जिम्मेदार कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्नपत्रों को केंद्र पर पहुंचाएंगे। जिन्हें डबल लॉक में सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा। इसके अलावा अभी केंद्रों के कैमरों की टेस्टिंग अंतिम दौर में है। कंट्रोल रूम से जोड़कर इसकी जांच की जा रही है। टीम कार्य को पूर्ण करने में जुटी हुई है।