परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र, परीक्षाएं कल से

Feb 17, 2026 10:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र, परीक्षाएं कल से

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर तैयारियां अन्तिम दौर में हैं। सभी केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही पहुंच गई हैं। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी लेने में जुटे रहे। प्रश्न पत्र भी मुख्यालय से परीक्षा केन्द्रों के लिए रवाना हो गए। विभाग कर्मचारी रूट चार्ट के अनुसार सभी केन्द्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रश्न पत्रों को डबल लॉक के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जा रहा है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार जनपद में 94 केंद्रों पर होंगी।

कुल 4179 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप लगी है। इसमें परिषदीय और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 94 केंद्र व्यवस्थापक और 94 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। इस बार की परीक्षा में कुल 54,240 परीक्षार्थी नामांकित हैं। हाईस्कूल के 28,392 और इंटरमीडिएट के 25,848 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने में अब महज महज एक दिन शेष है। इसको लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दे दिया गया है। ड्यूटी पर लगे कक्ष निरीक्षकों में परिचय पत्र का वितरण शुरू हो गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे समय से अपने तैनाती वाले विद्यालय पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करा दें। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार परीक्षा केन्द्रों का जायजा ले रहे हैं। जिससे सारी कमियों को दूर कराया जा सके। डीआईओएस कार्यालय से ऑनलाइन भी मॉनीटरिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ ही सभी केन्द्रों को कन्ट्रोल रूम से कनेक्ट किया जा रहा है। जिससे परीक्षा के दौरान कन्ट्रोल रूम से भी मॉनिटरिंग की जा सके। डीआईओएस हरिश्चन्द्र नाथ ने कहा कि मंगलवार तक सभी कक्ष निरीक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें। जो भी अनुपस्थित रहेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। परिषदीय शिक्षकों को भी कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार की शाम तक ज्यादातर केन्द्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए थे। शेष केन्द्रों पर पहुंचाने का कार्य कर्मचारी कर रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;